Blog

छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर, 19 दिनों का सामान्य अवकाश

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने साल 2027 के लिए छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में राजपत्र प्रकाशित किया है। इसमें सार्वजनिक, सामान्य और ऐच्छिक अवकाश की जानकारी दी गई है। जारी सूची के मुताबिक साल 2027 के लिए कुल 110 अवकाश बताए गए हैं। इनमें 19 सार्वजनिक, 29 सामान्य और 62 ऐच्छिक अवकाश शामिल हैं। सार्वजनिक अवकाश पूरे छत्तीसगढ़ में लागू होंगे, जबकि सामान्य और ऐच्छिक अवकाश सरकारी कार्यालयों और संस्थाओं के लिए घोषित किए गए हैं।

सार्वजनिक अवकाशों की सूची सरकारी अधिसूचना के अनुसार लागू होगी। सामान्य अवकाश सरकारी कार्यालयों और संबंधित संस्थानों के लिए निर्धारित हैं, जबकि ऐच्छिक अवकाशों में कर्मचारियों को निर्धारित नियमों के तहत अपनी पसंद के अवकाश चुनने की सुविधा मिलती है।

Chhattisgarh Holiday Calendar 2027 List | Public General Optional Leave

Chhattisgarh Holiday Calendar 2027 List | Public General Optional Leave

Oct 26 438

 

The post छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर, 19 दिनों का सामान्य अवकाश appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button