Blog

छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर : इन जिलों में होगी भारी बारिश, दुर्ग सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी

भिलाई। छत्तीसगढ़ में अनर्ब चक्रवात को लेकर गुरुवार व शुक्रवार के लिए भी मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। बुधवार से लगातार हो रही बारिश के बीच स्कूल कॉलेजों की छुट्‌टी कर दी गई है। दुर्ग सहित 12 से अधिक जिलों में 29 और 30 अक्टूबर को भी स्कूल बंद रखे जाने के संबंध में आदेश जारी किया गया है। 23 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

पूर्वी मध्य और उससे सटे पश्चिमी मध्य बंगाल की खाडी के ऊपर चक्रवाती तूफान अनर्ब को लेकर 29 और 30 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में मध्यम से तेज बारिश होगी। कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ के 23 जिलों ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें सूरजपुर, बलरामपुर, अंबिकापुर, महासमुंद, बेमेतरा, बलौदाबाजार, रायपुर, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली, कबीरधाम, जांजगीर चांपा, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, नारायणपुर और कोरिया जिला शामिल हैं। वहीं दुर्ग जिले के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

The post छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर : इन जिलों में होगी भारी बारिश, दुर्ग सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button