छत्तीसगढ़

स्वामी करपात्री जी ग्राउंड में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों, युवाओं एवं नागरिकों ने लिया हिस्सा

*लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष पर कबीरधाम पुलिस का एकता दौड़।*

*स्वामी करपात्री जी ग्राउंड में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों, युवाओं एवं नागरिकों ने लिया हिस्सा।*

*सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण कर दिया एकता एवं अखंडता का संदेश।*

कबीरधाम पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जिलेभर में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज प्रातः 6:30 बजे शहर के स्वामी करपात्री जी ग्राउंड में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता के प्रति जनमानस को जागरूक करना तथा सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करना रहा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अजाक/ क्राइम श्री प्रशांत देवांगन एवं रक्षित निरीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह के दिशा-निर्देशों में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के आम नागरिकों, स्वामी विवेकानंद एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवक-युवतियों तथा पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ के माध्यम से प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता, आपसी भाईचारे और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार पटेल द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं एवं युवक/ युवतियों को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम सरदार वल्लभभाई पटेल के ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख किया गया तथा
कहा गया कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देशी रियासतों के एकीकरण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उनके दृढ़ नेतृत्व, दूरदर्शिता और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने भारत को एक सूत्र में पिरोने तथा राष्ट्रीय एकता को मजबूत आधार प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई। इसी असाधारण योगदान के कारण उन्हें लौह पुरुष के रूप में स्मरण किया जाता है।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के भेदभाव से ऊपर उठते हुए आपसी सद्भाव, सहयोग एवं भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए। देश की प्रगति के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे।

कबीरधाम पुलिस द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सरदार पटेल के राष्ट्रनिर्माण संबंधी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों में एकजुटता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रही।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button