नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सक्रिय कांग्रेस नेता व परिवहन संघ के सदस्य विक्रम बैस की हत्या कर दी गई है। जिले के बरुखपारा में सोमवार की रात को दो अज्ञात लोगों ने परिवहन संघ के सदस्य और कांग्रेस नेता विक्रम की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक पर आए दोनों बदमाश गोली कांग्रेस नेता को गोली मारने के बाद फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच की शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसारनारायणपुर बखरुपारा में अज्ञात दो लोग बाइक पर पहुंचे और विक्रम की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्हें बीच मौहल्ले में विक्रम को गोली मार दी गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विक्रम ब्लाक कांग्रेस के उपाध्यक्ष और नारायणपुर परिवहन संघ के सचिव पद पर थे। इस घटना के बाद जहां विक्रम की मौत हो गई। वहीं घर में मातम छा गया।
The post CG Breaking : नारायणपुर में कांग्रेस नेता की हत्या, गोली मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश appeared first on ShreeKanchanpath.