Blog

पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर

भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “25 वर्ष सेवा, समर्पण और संकल्प अभियान” के अंतर्गत पार्वती कमला सामाजिक शिक्षण समिति, सुरु फाउंडेशन एवं पार्वती स्व सहायता समूह द्वारा 11 अक्टूबर 2026 को जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श, रक्तदान, कानूनी सलाह, कौशल विकास और रोजगार उन्नयन से संबंधित सेवाएं प्रदान की गईं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में कुछ नैसर्गिक गुण होते हैं। आवश्यकता है कि व्यक्ति अपनी क्षमताओं और कौशल को पहचाने तथा उन्हें विकसित कर निरंतर सीखने और आगे बढ़ने का प्रयास करे। उन्होंने महिलाओं से अपने हुनर को निखारने, घरेलू कार्यों से जुड़े कौशल को विकसित करने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही, संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी प्रेरणादायी विचार साझा किए।

संस्था की अध्यक्ष  सोनाली माधवन ने संस्था की ओर से संचालित सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार महिलाएं घर पर रहते हुए भी अपने कौशल के माध्यम से कार्य कर सकती हैं और रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकती हैं।

महिलाओं को अपने कौशल पहचानने और आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित
महिलाओं को अपने कौशल पहचानने और आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

महिलाओं को कानूनी रूप से जागरूक करने के उद्देश्य से संस्था की कानूनी सलाहकार एवं अधिवक्ता जया श्रीवास्तव ने विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी तथा किसी भी प्रकार की परेशानी की स्थिति में उचित मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श के लिए डॉ. अभिनव, डॉ. नाविल शर्मा, डॉ. खरे, डॉ. प्रदीप चौधरी, डॉ. सतिंदर सिंह और डॉ. ज्योत्सना मिश्रा ने अपनी सेवाएं दीं। वहीं, युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और रक्तदान के लिए प्रेरित करने का कार्य सूरज साहू के नेतृत्व में रेड ड्रॉप ब्लड डोनेशन की ओर से किया गया।

कौशल विकास एवं रोजगार उन्नयन के संबंध में संस्था की सदस्य विनीता संध्या एवं निशा राजश्री ने महिलाओं को आवश्यक जानकारी प्रदान की। उन्होंने महिलाओं को घर बैठे कार्य करने, अपने हुनर को आजीविका का माध्यम बनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

1405

सेवा कार्यों में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कांति वर्मा, उपासना साहू, निकिता सिंग्ने, सरोज टहनगुरिया, गोल्डी सोनी, पद्मनाभन, ऋतुराज, तिलक यादव, रजनीकांत पांडे, किरण भोसले, प्रभारानी साहू, सीमा तिवारी, जाकिर भाई, विशाल दीप नायर, डॉ. दीनदयाल साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में उपस्थित लोगों ने विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ भी लिया।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के सचिव अमरजीत सिंह चहल ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

The post पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button