Blog

CG Crime : बलरामपुर में खौफनाक हत्याकांड… बॉयफ्रेंड को मिलने बुलाया और सिर धड़ से अलग किया

अफेयर खत्म करने पति संग मिलकर रची साजिश, आरोपी दंपति गिरफ्तार

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है। विवाहित महिला ने पति के साथ मिलकर अपने प्रेमी की प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुराना अफेयर खत्म करने के लिए महिला ने यह पूरी साजिश रची। प्रेमी को पहले मिलने बुलाया और कुल्हाडी से वारकर सिर धड़ से अलग कर दिया। सिर व धड़ को 200 मीटर के दायरे में अलग अलग दफन कर दिया। युवक के लापता होने की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की तो पूरा मामला सामने आया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जिले के पास्ता थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोदौरा निवासी अमीम अंसारी ने चौकी डौरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई वसीम अंसारी 2 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे अपनी एक्टिवा स्कूटी लेकर निकला और देर रात तक घर नहीं लौटा। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो अगली सुबह 3 अक्टूबर को वसीम अंसारी की स्कूटी मक्का बाड़ी के पास लावारिस हालत में मिली। इसके बाद वसीम की तलाश तेज कर दी गई। जांच के दौरान ग्रामीणों के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भीतर चिल्मा उबका जंगल में नाले के पास एक गड्ढे में किसी व्यक्ति का कटा हुआ सिर पड़ा है।

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कटे सिर की पहचान के लिए अमीम अंसारी को बुलाया। असीम ने कटे हुए सिर की पहचान उसके लापता भाई वसीम अंसारी के रूप में की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आसपास पता साजी की। इस बीच पुलिस को वसीम के अफेयर का पता चला। संदेह के आधार पर ग्राम कोटडीह निवासी मनबासो (25) और उसके पति सोनू खैरवार (30) को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने वसीम अंसारी की हत्या की बात स्वीकार कर लीद्ध

प्रेम संबंध खत्म करने रची साजिश

पुलिस की पूछताछ में आरोपिया मनबासो ने बताया कि उसका और वसीम अंसारी के बीच पूर्व से प्रेम संबंध था। उनके बीच शरीरिक संबंध भी था। इसकी जानकारी पति को होने पर अक्सर विवाद होता था। जिसके बाद मनबासो उसे अफेयर खत्म करना चाहती थी, लेकिन वसीम उससे जबरन संबंध बनाए रखना चाहता था। इसलिए दंपती ने हत्या की साजिश रची। 2 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे महिला ने फोन कर वसीम को जंगल के पास मिलने बुलाया। वसीम के पहुंचने पर मनबासो और सोनू ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हत्या के बाद शव के सिर और धड़ को अलग-अलग जगह फेंक दिया गया। 5 अक्टूबर को उसका कटा सिर झाड़ियों के पास गड्ढे में और धड़ 200 मीटर दूर गड्ढे में मिला।

दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर

एएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी ने बताया कि डौरा पुलिस ने धारा 140(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों सोनू खैरवार और मनबासो खैरवार को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। डौरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाले अंधे कत्ल की गुत्थी चंद घंटों में सुलझ गई।

The post CG Crime : बलरामपुर में खौफनाक हत्याकांड… बॉयफ्रेंड को मिलने बुलाया और सिर धड़ से अलग किया appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button