Blog

श्री सत्य साई की जन्म शताब्धि वर्ष पर 15 मार्च को मैराथन, 2 हजार से ज्यादा धावक लेंगे हिस्सा

भिलाई। भगवान श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर श्री सत्य साई सेवा संगठन द्वारा पूरे भारत में विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की सेवा एवं जन-जागरुकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में भिलाई के जयंती स्टेडियम से 15 मार्च को विशाल मैराथन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 2 हजार से ज्यादा धावक हिस्सा ले रहे हैं। यह मैराथन भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया कैंपेन के तहत हो रहा है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

श्री सत्य साई सेवा संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा भिलाई में यह कार्यक्रम कराया जा रहा है। संगठन के जिला अध्यक्ष वी संदीप नायडू ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि भिलाई शहर में 15 मार्च की सुबह 6:00 बजे से जयंती स्टेडियम (सेक्टर-10) में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए संगठन ‌द्वारा लगभग 15 दिवस पूर्व पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी, जिसमें 2301 प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन कराया है। पंजीकृत प्रतिभागियों के लिए 14 मार्च की सुबह 9:00 से शाम 6:00 बजे तक टी-शर्ट वितरण किया जाएगा।

संदीप नायडू ने बताया कि श्री सत्य साई रन एंड राइड” किसी प्रकार की प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह शांति, एकता एवं सेवा की भावना को प्रोत्साहित करने वाला जन-जागरूकता अभियान है। यह आयोजन पारंपरिक मैराथन से भिन्न है, जिसमें विजय व पराजय की कोई अवधारणा नहीं है। इसमें भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को स्मृति-चिह्न स्वरूप पदक (मेडल) प्रदान किया जाएगा तथा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता का ई-प्रमाणपत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रशासन, भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन, श्री सत्य साई सेवा संगठन तथा श्री सत्य साई ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करेंगे।

यह आयोजन डॉ. टी. रामा राव (प्रांत अध्यक्ष, श्री सत्य साई सेवा संगठन छत्तीसगढ़) के मार्गदर्शन, डॉ. अरुण शिवम पटनायक (राज्य प्रभारी) के संरक्षण तथा संदीप नायडू (जिला अध्यक्ष) के नेतृत्व में सम्पन्न हो रहा है। भिलाई नगर में कार्यक्रम का समन्वय अंजलि पिल्लई (राष्ट्रीय उप सेवादल समन्वयक) एवं देवेंद्र स्वैन द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति संयोजक भिलाई मनीष कुमार तथा समिति संयोजक दुर्ग गौरव सिंह ठाकुर के साथ श्याम, पूजा साहू, दिलीप ठाकुर, श्रीनिवास राव, अन्नपूर्णा राव, वीना सोनी, नंदा पिल्लई, सोमेश राव, प्रकाश राव, सौरभ पांडेय, संध्या चेट्टी, अंजनेय शर्मा, आर. शास्त्री, यमला साहू, नितिन नीमा, अशोक चौधरी सहित अनेक समर्पित साई सेवक, साई युवा एवं श्रद्धालु सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

The post श्री सत्य साई की जन्म शताब्धि वर्ष पर 15 मार्च को मैराथन, 2 हजार से ज्यादा धावक लेंगे हिस्सा appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button