मोहिनी एकादशी का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह व्रच वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखी जाती है। वहीं इस साल मोहिनी एकादशी की तिथि 18 मई शनिवार के दिन सुबह 11 बजकर 22 से लग जाएगी और अगले दिन 19 मई को दोपहर 01 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति विष्णु जी की विधिवत पूजा-पाठ करता है। उसकी सभी परेशानियां दूर हो सकती है। साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है। इस दिन जो व्यक्ति व्रत कथा पढ़ता है। उसके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से मोहिनी एकादशी की कथा के बारे में जानते हैं।पौराणिक कथा के अनुसार, एक समय में भगवान विष्णु और देवताओं के बीच महासागर मंथन चल रहा था। मंथन से अमृत निकलने के बाद देवताओं और असुरों के बीच अमृत को लेकर विवाद हो गया। देवताओं को डर था कि यदि असुरों को अमृत मिल गया तो वे अमर हो जाएंगे और देवताओं पर विजय प्राप्त कर लेंगे। इस समस्या का समाधान खोजने के लिए भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया। मोहिनी रूप में भगवान विष्णु इतने सुंदर थे कि सभी असुर मोहिनी रूप पर मोहित हो गए। मोहिनी ने असुरों से अमृत का घड़ा छीन लिया और देवताओं को दे दिया। इस प्रकार भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण करके देवताओं को अमृत पिलाया और उनकी रक्षा की।
मोहिनी एकादशी के दिन इन मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही समृद्धि प्राप्ति भी होती है। इसलिए इन मंत्रों का 21 बार जाप करने से लाभ हो सकता है।
- ॐ नमो नारायणाय – यह भगवान विष्णु का मूल मंत्र है। इस मंत्र का जाप करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
- ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मी वासुदेवाय नमः – यह मंत्र भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस मंत्र का जाप करने से धन-दौलत और समृद्धि प्राप्त होती है
- ॐ क्लीं कृष्णाय नमः – यह मंत्र भगवान विष्णु को समर्पित है। इस मंत्र का जाप करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और सभी बाधाएं दूर होती हैं।
- ॐ शांति शांति शांति: – यह मंत्र शांति के लिए है। इस मंत्र का जाप करने से मन शांत होता है और नकारात्मक विचार दूर होते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी