Blog

बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक, लाइब्रेरी से लौट रही थी युवती… आरोपी फरार

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार को युवती पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। 22 वर्षीय युवती पर अज्ञात युवक ने एसिड से हमला किया। वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। अचानक हुए हमले से झुलसी छात्रा को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल बालोद पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने छात्रा को प्राथमिक उपचार दिया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने बेहतर और विशेषज्ञ उपचार के लिए उसे रायपुर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि युवती पुलिसकर्मी की बेटी है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार 22 साल की छात्रा कोतवाली थाना क्षेत्र के आमापारा लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही थी, तभी सिंचाई कॉलोनी में एक युवक ने उस पर एसिड डाल दिया। एसिड से उसके शरीर का दाहिना हिस्सा और आंख-चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। घटना बालोद थाना इलाके के आमापारा आत्मानंद स्कूल के सामने की है।

घटना की सूचना मिलते ही बालोद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी की पहचान करने के साथ यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि छात्रा को निशाना बनाने के पीछे क्या कारण था। घटनास्थल और आसपास के इलाके से भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद तांदुला बांध के जंगल की ओर भाग निकला। एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें युवक भागता दिख रहा है और घटना के समय आरोपी ने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी। पुलिस इस हुलिए के आधार पर भी संदिग्ध की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।

The post बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक, लाइब्रेरी से लौट रही थी युवती… आरोपी फरार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button