Blog

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट स्कूलों में नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। लोक शिक्षण ने प्रदेश के स्कूलों में 1812 पदों पर संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इन पदों पर शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया केंद्रीकृत तरीके से होगी। इच्छुक अभ्यर्थी eduportal.cg.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले पदवार योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और मानदेय की शर्तें आधिकारिक विज्ञापन में जरूर देखनी होंगी।

जिलावार भर्ती में दुर्ग में सबसे ज्यादा 229 पद हैं। रायपुर में 141, बेमेतरा में 103, बिलासपुर में 97, कोरबा में 87, कांकेर में 85 और मुंगेली में 82 पद हैं। सक्ती में 73, सरगुजा में 72, बलौदाबाजार और बीजापुर में 61-61 पद हैं। सुकमा में 9 और कोरिया में 8 पद हैं। भर्ती में व्याख्याता के 518 पद हैं। इनमें वाणिज्य के 104, अंग्रेजी के 65, गणित के 49, भौतिकी के 53, हिंदी के 51, संस्कृत के 47, रसायन शास्त्र के 44 और जीव विज्ञान के 39 पद शामिल हैं।

सामाजिक विज्ञान के 52 पद भी हैं। सहायक शिक्षक के सबसे ज्यादा 590 पद हैं। इसके अलावा अंग्रेजी शिक्षक के 106, कला के 72, गणित के 68, विज्ञान के 56 और हिंदी/संस्कृत के 34 पद हैं। गैर-शैक्षणिक और अन्य पदों में प्राथमिक प्रधानपाठक के 27, पूर्व माध्यमिक प्रधानपाठक के 24, प्रयोगशाला सहायक के 170, ग्रंथपाल के 60, व्यायाम शिक्षक के 50 और कंप्यूटर शिक्षक के 40 पद शामिल हैं।

The post स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button