मनोरंजन

अस्पताल में लिखा गया था Madhuri Dixit का पुराना गाना, 35 सालों से अल्का याग्निक की आवाज में है अमर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री   (Madhuri Dixit) ने 4 दशक के अपने एक्टिंग के दौरान न सिर्फ हिट फिल्में दी हैं, बल्कि उनकी मूवीज के गाने भी सुपरहिट रहे हैं, जो 90 के दशक से लेकर अब तक श्रोताओं को पंसदीदा बने हुए हैं।

आज इस लेख में हम आपको माधुरी के एक ऐसे कल्ट सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको 35 साल पहले गीतकार ने अस्पताल में लिखा था। आइए जानते हैं कि वह कौन सा गाना था।

हॉस्पिटल में लिखा गया था माधुरी दीक्षित का गाना

90 के दशक हिंदी सिनेमा के लिए सबसे यादगार दौर माना जाता है। खासतौर पर बॉलीवुड के सबसे अधिक लोकप्रिय गीतों का निर्माण इस दौर में हुआ था। जिनमें से एक गाना अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का भी रहा था, जिसे अल्का याग्निक (Alka Yagnik) ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। वह गाना माधुरी की ब्लॉकबस्टर फिल्म साजन से था और इसके बोले थे- देखा पहली बार साजन की आंखों में प्यार..इस गाने के गीतकार समीर अनजान हैं। समीर ने रोहित सवल के पॉडकास्ट में साजन (Saajan) फिल्म के टाइटल सॉन्ग की मेकिंग के पीछे का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया और बताया- मैंने अपने करियर की सबसे शानदार रोमांटिक गानों को अपनी जिंदगी के सबसे खराब दौर में लिखा था।मुझे आज भी याद है कि मुंबई के नानावटी अस्पताल के आईसीयू में मेरे पिता भर्ती थी और उनकी हालत खराब थी। डॉक्टर ने जवाब दे दिया था और उधर से नदीम (संगीतकार) का बार-बार फोन आ रहा था कि गाना दे दो। इस हालत में मैंने अस्पताल की छत पर टहल कर साजन का टाइटल ट्रैक देखा पहली बार… लिखा था।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button