Blog

नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, हेरोइन के साथ पकड़ाई महिला, 22 लाख का मशरुका बरामद

भिलाई। खुर्सीपार पुलिस ने जोन 3, जीरो स्ट्रीट स्थित मकान में कार्रवाई कर 70.460 ग्राम हेरोइन बरामद किया है। हेरोइन की अनुमानित कीमत 14 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। साथ ही इसकी बिक्री रकम 2,35,100, सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, मोबाइल फोन एवं इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी पुलिस ने बरामद किया है। इस मामले में एक महिला एवं दो पुरुष आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण में कुल जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत 29,22,300 रुपए है।

मिली जानकारी के अनुसार  खुर्सीपार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जोन क्रमांक 03, जीरो स्ट्रीट, खुर्सीपार, भिलाई स्थित मकान में अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोइन का विक्रय किया जा रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को देखकर मौके पर उपस्थित महिला द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। मौके पर उपस्थित अन्य व्यक्तियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ एवं विधिवत तलाशी कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान मादक पदार्थ हेरोइन, नगदी रकम, सोने-चांदी के आभूषण एवं बर्तन, मोबाइल फोन तथा इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किए गए।

बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 70.460 ग्राम, जिसकी अनुमानित कीमत ₹14,09,200/- है। इसके अतिरिक्त ₹2,35,100/- नगदी, सोने के 19 नग आभूषण, चांदी के आभूषण एवं बर्तन, 08 नग मोबाइल फोन तथा इलेक्ट्रॉनिक तराजू जप्त किया गया।प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों एवं की गई वैधानिक कार्रवाई के आधार पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 431/2026, धारा 8, 21(ख), 27A एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में तीन वयस्क आरोपियों को दिनांक 20.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। दो विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।

उक्त कार्रवाई में थाना खुर्सीपार पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी, तलाशी एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई तथा मादक पदार्थ एवं अन्य सामग्री जप्त कर प्रकरण में विधिसम्मत कार्रवाई की गई। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार अथवा किसी भी संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आरोपियों के नाम

  1. जसबीर कौर उर्फ सोनू, उम्र 25 वर्ष, निवासी जोन क्रमांक 03, एवीसी झोपड़पट्टी, जीरो स्ट्रीट, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।
  2. नितेश सोनी, उम्र 32 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड एलआईजी, मकान नंबर 701, इंडस्ट्रियल एरिया, भिलाई, थाना जामुल, जिला दुर्ग।
  3. तिरकेश निषाद, उम्र 21 वर्ष, निवासी डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।
  4. 02 विधि से संघर्षरत बालक।

The post नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, हेरोइन के साथ पकड़ाई महिला, 22 लाख का मशरुका बरामद appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button