छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: 17 सितंबर को कबीरधाम में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में होगा वृहद आयोजन

*सेवा संकल्प अभियान: 17 सितंबर को कबीरधाम में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में होगा वृहद आयोजन*

*कबीरधाम जिले में 1 लाख 50 हजार दीया जलाने का लक्ष्य*

*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा को समर्पित जनभागीदारी का बनेगा उत्सव-हर घर दीप जलाने का आह्वान*

कवर्धा,  सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा एवं समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी का स्वरूप देने के उद्देश्य से कबीरधाम जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे जिले की चिन्हांकित ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में व्यापक जनभागीदारी के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। कवर्धा शहर में पीजी कॉलेज मैदान में ‘आशीर्वाद का दीया’ का वृहद आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रहेगी।
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने बताया कि कबीरधाम जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत 1 लाख 50 हजार दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने जिलेवासियों से इस अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागी बनने तथा 17 सितंबर की शाम अपने-अपने घरों, ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्रों में दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, समर्पण और विकसित भारत के संकल्प में सहभागी बनने की अपील की है। जिला पंचायत सीईओं श्री अभिषेक अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों की समीक्षा कर कार्यक्रम को सफल बनाने निर्देशित किया।
‘आशीर्वाद का दीया’ आयोजन को सुचारू, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से आदेश जारी कर अधिकारियों को ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय वार नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के तहत मिनीमाता चैक, महामाया मंदिर, गुरुनानक गेट एवं कैलाश नगर क्षेत्र, सुखाताल एवं बमहनी क्षेत्र, मैनपुरी व बरपेलाटोला तथा पिपरिया नगरीय क्षेत्र के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
इसी प्रकार, रबेली, बाजार चारभाठा, बिरकोना, नवघटा, तथा राजानवागाँव, चिल्फी व खैरबनाकला क्षेत्र का नोडल दायित्व सौंपा गया है। जैतपुरी तथा बोड़ला क्षेत्र, तारेगाँव जंगल, भोरमदेव (चैरा), बैजलपुर एवं पोड़ी के लिए भी नोडल प्रभार तय किया गया है। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु झलमला, रेंगाखारकला व खारा, स.लोहारा, सूरजपुरा जंगल व सिंगारपुर जंगल, महामाया मंदिर पंडरिया व रौहा तथा मैनपुरा, पाढ़ी व दुल्लापुर बा. का नोडल प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा कापादाह व किशुनगढ़, कोदवागोड़ान, कुकदूर तथा देवसरा व नेउर क्षेत्र के लिए भी नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त कामठी व कुण्डा, दामापुर व रूसे, सेन्हाभाठा, पाण्डातराई, पलानसरी, जंगलपुर व मोहगाँव, इंदौरी, झलमला, गुढ़ा व मरका, रणवीरपुर, रामपुर (ठाठापुर) तथा बीरेन्द्रनगर क्षेत्र हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button