छत्तीसगढ़

मॉडिफाई सायलेंसर और तेज रफ्तार वाहन चालकों पर कबीरधाम यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही।

*

*मॉडिफाई सायलेंसर और तेज रफ्तार वाहन चालकों पर कबीरधाम यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही।*

*यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा, एक दिन में 94 प्रकरणों में 89 हजार रुपये का समन शुल्क किया गया वसूल।*

कबीरधाम जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 11.09.2026 को मॉडिफाई सायलेंसर का उपयोग करने वाले एवं तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष रूप से सख्त कार्यवाही की गई।

कार्रवाई के दौरान मॉडिफाई सायलेंसर का उपयोग कर वाहन चलाने वाले 07 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 182(क)(4) के तहत कार्रवाई करते हुए 35 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया। इसी प्रकार तेज गति एवं खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी प्रभावी कार्यवाही की गई।

मॉडिफाई सायलेंसर से निकलने वाली अत्यधिक एवं कर्कश आवाज आम नागरिकों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों एवं मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनती है। साथ ही तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं की प्रमुख वजहों में शामिल है। ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध कबीरधाम यातायात पुलिस द्वारा आगे भी लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

इसके अतिरिक्त जिले में तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, बिना बीमा, बिना वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र, खतरनाक ढंग से वाहन चलाने, नो पार्किंग, मोबाइल का उपयोग करने सहित विभिन्न अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्यवाही की गई।

दिनांक 11.09.2026 को जिले में विभिन्न धाराओं के तहत कुल 94 प्रकरणों में कार्रवाई कर 89 हजार रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया।

उक्त कार्यवाही में यातायात शाखा प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक श्री अजयकांत तिवारी एवं यातायात पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

कबीरधाम यातायात पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, मॉडिफाई सायलेंसर का उपयोग न करें तथा निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाकर स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button