Blog

छत्तीसगढ़ गृह विभाग में बड़ा फेरबदल : 31 आईपीएस अफसरों का तबादला… देखें पूरी सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह विभाग में सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने 31 आईपीएस अफसरों का तबदला व प्रभार में फेरबदल किया है। आईपीएस पवन देव को अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक, छग पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन, रायपुर से नगरसेना, नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाओं का महानिदेशक बनाया गया है। सीनियर आईपीएस दीपांशु काबरा को वर्तमान प्रभार के साथ ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रेल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, यातायात, पुलिस मुख्यालय बनाया गया है।

1994 बैच के एसआरपी कल्लूरी को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है। गुरजिंदर पाल सिंह को महानिदेशक प्रशिक्षण के साथ राज्य पुलिस अकादमी के महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदीप गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन एवं चयन) बनाया गया है। आईपीएस अजातशत्रु बहादुर सिंह को पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में गुप्तवार्ता और विशेष शाखा के डीआईजी पद से हटाकर नगर सेना, एसडीआरएफ और अग्निशमन सेवाओं के डीआईजी व निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

देखें सूची

01e25b15 ff11 4bec b836 71abdd54ade8 1787575471

image 61 1787575477

image 62 1787575485

The post छत्तीसगढ़ गृह विभाग में बड़ा फेरबदल : 31 आईपीएस अफसरों का तबादला… देखें पूरी सूची appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button