Blog

दुर्ग भिलाई के थानों में सालों से खड़ी लावारिश गाड़ियां होंगी नीलाम

भिलाई। दुर्ग भिलाई के थानों में वर्षों से खड़ी लावारिश गाड़ियां जल्द ही नीलाम होंगी। इसके लिए दुर्ग पुलिस ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। दुर्ग जिले के विभिन्न थाना परिसरों में वर्षों से खड़े लावारिस एवं ला-दावा 343 दोपहिया वाहनों के वास्तविक स्वामियों की पहचान के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए गए। नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद 343 दोपहिया वाहनों की एएसटीसी के माध्यम से धारा 28 पुलिस एक्ट के तहत नियमानुसार नीलामी की कार्रवाई शुरु की जा रही है।

दुर्ग जिले के विभिन्न थाना परिसरों में लंबे समय से खड़े लावारिस एवं ला-दावा वाहनों के कारण थाना परिसरों में उपलब्ध स्थान प्रभावित हो रहा था तथा आम नागरिकों एवं पुलिस कर्मचारियों के आवागमन में भी असुविधा होती थी। दुर्ग पुलिस द्वारा इन वाहनों के वास्तविक स्वामियों की पहचान एवं वैध दावेदारों की जानकारी प्राप्त करने के लिए व्यवस्थित रूप से प्रयास किए गए। संभावित वाहन स्वामियों एवं उनके परिजनों से संपर्क किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से सार्वजनिक सूचना प्रकाशित कराकर निर्धारित अवधि में वैध दस्तावेजों के साथ दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया।

निर्धारित अवधि में 343 दोपहिया वाहनों के संबंध में किसी वैध स्वामी अथवा दावेदार द्वारा स्वामित्व का दावा प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद उपलब्ध अभिलेखों की जांच एवं दावा-आपत्ति संबंधी आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर वाहनों के नियमानुसार निराकरण की कार्रवाई प्रारंभ की गई है। इस कार्रवाई के माध्यम से वर्षों से थाना परिसरों में अनुपयोगी रूप से खड़े वाहनों का विधिवत निराकरण किया जा रहा है, जिससे थाना परिसरों में स्थान का बेहतर उपयोग संभव होगा तथा आम नागरिकों एवं पुलिस कर्मचारियों के आवागमन में होने वाली असुविधा भी कम होगी।

लावारिस और लादावा वाहनों की निपटान प्रक्रिया
लंबे समय से थाना परिसरों में रखे वाहनों का उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर परीक्षण किया गया। संभावित स्वामियों एवं परिजनों से संपर्क करने के साथ सार्वजनिक सूचना जारी की गई तथा निर्धारित अवधि में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया। वाहनों के वास्तविक स्वामियों की तलाश, सार्वजनिक सूचना एवं दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात धारा 28 पुलिस एक्ट के तहत एएसटीसी के माध्यम से नियमानुसार नीलामी की कार्रवाई की जा रही है।

वाहनों का विवरण
नीलामी प्रक्रिया में कुल 343 दोपहिया वाहन शामिल हैं। इनमें लूना, स्कूटी, स्कूटर, पल्सर, होंडा सीडी-100, पैशन, सीबी-जेड, टीवीएस स्पोर्ट, स्टार सिटी सहित विभिन्न कंपनियों एवं मॉडलों के दोपहिया वाहन शामिल हैं। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी व्यक्ति का नीलामी प्रक्रिया में शामिल किसी वाहन पर वैध स्वामित्व संबंधी दावा है, तो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संबंधित दस्तावेजों के साथ थाना भिलाई नगर में संपर्क कर अपना दावा प्रस्तुत कर सकता है। नागरिक वाहन खरीदते समय उसके स्वामित्व, पंजीयन एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की विधिवत जांच अवश्य करें।

The post दुर्ग भिलाई के थानों में सालों से खड़ी लावारिश गाड़ियां होंगी नीलाम appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button