भिलाई। शासकीय अस्पताल सुपेला के पास धारदार हथियार से हमला कर मोबाइल एवं नगदी लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना बुधवार की है जब प्रार्थी की मोटरसाइकिल रोककर गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला किया था। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चंद्रा-मौया रामनगर जाने वाले मार्ग के पास घेराबंदी कर आरोपी को सांई प्लास्टिक के पास गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को अपनी मोटरसाइकिल से किट्टी बुक डिपो जा रहा था। इसी दौरान शासकीय अस्पताल सुपेला के पास आरोपी द्वारा अपनी बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 DF 7180 प्रार्थी के सामने रोक दी गई। आरोपी ने प्रार्थी से गाली-गलौज करते हुए अपने पास रखे धारदार हथियार को निकालकर हमला किया, जिससे प्रार्थी के बाएं हाथ की हथेली में चोट आई। इसके बाद आरोपी द्वारा प्रार्थी की जेब में रखा मोबाइल फोन एवं 500 रुपए नगद लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में धारा 296, 115(2), 309(4) बीएनएस तथा धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा चंद्रा-मौया रामनगर जाने वाले मार्ग के पास घेराबंदी की गई तथा सांई प्लास्टिक के पास आरोपी दिलबाग सिंह को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण अजमानतीय होने से आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना सुपेला प्रभारी एस.एन. सिंह, सउनि अजय शंकर अविनासी, गंगाराम रावत, आरक्षक दुर्गेश सिंह राजपूत एवं प्रदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
The post रास्ता रोककर बाइक सवार पर हमला, मोबाइल व कैश लूटकर भागा… आरोपी गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.


