छत्तीसगढ़

मारवाड़ी युवा मंच सांकरा की त्रिवेणी मुहिम: वन महोत्सव पर रोपे पौधे, बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री, अंगदान के लिए किया जागरूक*

*मारवाड़ी युवा मंच सांकरा की त्रिवेणी मुहिम: वन महोत्सव पर रोपे पौधे, बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री, अंगदान के लिए किया जागरूक*

सांकरा। मारवाड़ी युवा मंच सांकरा शाखा द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सांकरा में आयोजित ‘वन महोत्सव’ “एक पेड़ मां के नाम” में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक वृहद सामाजिक अभियान चलाया गया। स्कूल परिसर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मंच के कार्यकर्ताओं ने वन महोत्सव, राष्ट्रीय शिक्षा साथी अभियान और अंगदान जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसना विधानसभा विधायक श्री संपत अग्रवाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही क्षेत्रीय सांसद, जनपद अध्यक्ष व सदस्यों सहित सभी जनप्रतिनिधि, वन विभाग की पूरी टीम और सांकरा के विशिष्ट गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से शामिल हुए।

हरित संकल्प: अध्यक्ष शुभम सिंघल ने विधायक संपत अग्रवाल का पौधा भेंट कर किया स्वागत, दिया ‘#पर्यावरण मित्र’ बनने का संदेशकार्यक्रम की शुरुआत में मारवाड़ी युवा मंच सांकरा के अध्यक्ष शुभम सिंघल ने उपस्थित मुख्य अतिथि बसना विधानसभा विधायक श्री संपत अग्रवाल जी को एक पौधा भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात मंच ने वन महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर में वन विभाग की टीम और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया। इस दौरान स्कूल के आसपास औषधीय व छायादार पौधे रोपे गए और छात्र-छात्राओं सहित आमजनों को नि:शुल्क पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष शुभम सिंघल ने सभी को प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और एक सच्चे ‘#पर्यावरण मित्र’ बनने का संदेश दिया। मंच के सदस्यों ने उपस्थित जनों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

शिक्षा साथी: स्कूली बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्रीमंच द्वारा राष्ट्रव्यापी ‘शिक्षा साथी अभियान’ के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षा को संबल देने का प्रयास किया गया। इसके तहत मुख्य अतिथि बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल जी एवं उपस्थित विशिष्ट अतिथियों के हाथों आत्मानंद विद्यालय के ही कक्षा पहली से लेकर पांचवीं तक के बच्चों को पढ़ाई में मदद के लिए नि:शुल्क नोटबुक (कॉपी) और पेन का वितरण किया गया, ताकि बच्चे सुचारू रूप से अपनी शिक्षा जारी रख सकें।

स्वास्थ्य जागरूकता: पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता में पीयूष और चांदनी अव्वल

अंगदान जैसी जीवनदायी मुहिम के प्रति भावी पीढ़ी को जागरूक करने के लिए इसी विद्यालय के कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर मेकिंग और स्लोगन मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

पोस्टर मेकिंग: इस प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं के छात्र पीयूष बघेल ने सर्वश्रेष्ठ और मार्गदर्शक पोस्टर बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

स्लोगन मेकिंग: कक्षा 11वीं की छात्रा चांदनी बढ़िया ने अंगदान पर सबसे प्रभावशाली स्लोगन (नारा) लिखकर बाजी मारी।

मुख्य अतिथि विधायक श्री संपत अग्रवाल जी, मंच के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विद्यालय प्रबंधन द्वारा दोनों विजेता छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच सांकरा के सभी सदस्यों, वन विभाग के अधिकारियों, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button