छत्तीसगढ़

वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय कन्या महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय कन्या महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
नारायणपुर, अगस्त 2026// कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री लुपेंद्र महिनाग के मार्गदर्शन में में वीरांगना रमोतिन आर्देश माड़िया शासकीय कन्या महाविद्यालय जिला नारायणपुर बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना अंतर्गत साइबर सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एवं बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना, मिशन शक्ति अंतर्गत जेंडर विशेषज्ञ श्रीमती वीणा नेताम द्वारा छात्राओं को महिला सशक्तिकरण,लैगिक समानता, बालिकाओं की शिक्षा तथा महिलाओं के अधिकार के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए सोशल मीड़िया का सुरक्षित उपयोग, अनजान लिंक नहीं करने, ओटी पी एवं बैंक संबंध गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने, फर्जी कॉल एवं ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने तथा साइबर अपराध कि स्थिति में तत्काल शियकात करने के उपाय डी.एस.पी अजय सिंह एवं नोडल अधिकारी साइबर सेल आशाीष नेताम के द्वारा बताया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकरों के प्रति सजग रहने तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी पूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए साइबर सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं एवं युवतियों को जागरूक, सशक्त एवं सुरक्षित बनाना तथा उन्हें साइबर अपराधों के प्रति सजग करना रहा। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग व पुलिस विभाग (साइबर सेल) के संमवय से आयोजित किया गया, जिसमें महाविद्यालय से प्राचार्य बी.डी. चांडक, व्याख्याता सुश्री निहारिका शोरी, श्री राजू बघेल (आरक्षक) श्रीमती चंद्रप्रभा, श्रीमती प्रीति सिंहा व छात्राए उपस्थिति रहीं।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button