छत्तीसगढ़

अवैध शराब के कारोबार पर पाण्डातराई पुलिस की कड़ी कार्रवाई

*

*थाना पाण्डातराई, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।*

*अवैध शराब के कारोबार पर पाण्डातराई पुलिस की कड़ी कार्रवाई।*

*बिक्री के लिए रखी 89 पौवा देशी शराब जब्त, 01 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

*आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को भेजा गया सलाखों के पीछे*

कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में थाना पाण्डातराई पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 07.08.2026 को थाना पाण्डातराई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पाण्डातराई स्थित अमन चखना दुकान के सामने एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने के उद्देश्य से शराब लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं कार्रवाई की गई।

मौके पर आरोपी सूरज मानिकपुरी, पिता तारन दास मानिकपुरी, उम्र 18 वर्ष 02 माह, निवासी ग्राम घोघरापारा, वार्ड क्रमांक 08, थाना पण्डरिया के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी के अंदर बिक्री हेतु रखी 89 नग पौवा रोमियो देशी प्लेन मदिरा, प्रत्येक पौवा में 180-180 एमएल शराब भरी हुई, कुल 16.20 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत 7,120/ रुपये बरामद कर विधिवत जप्त की गई।

आरोपी द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने पर उसके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

*अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई रहेगी जारी* कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री सहित जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के तहत सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

*कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका* इस संपूर्ण कार्रवाई में कबीरधाम जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर निरीक्षक श्री कमलाकांत शुक्ला, सउनि श्री रूपेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक श्री राधेश्याम चंद्रवंशी, श्री जावेद खान तथा आरक्षक श्री रोहित मरावी, श्री शिवाकांत शर्मा, श्री पुरुषोत्तम वर्मा, श्री राधेश्याम सोनवानी, श्री छोटे लाल यादव एवं श्री ईश्वर चंद्रवंशी का विशेष योगदान रहा।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button