छत्तीसगढ़

उत्कल ब्राह्मण समाज पिथौरा के सदस्यता अभियान का तिलंजनपुर मे हुआ स्वागत

उत्कल ब्राह्मण समाज पिथौरा के सदस्यता अभियान का तिलंजनपुर मे हुआ स्वागत
———–0————-
सांकरा जोंक,उत्कल ब्राह्मण समाज पिथौरा द्वारा संपूर्ण सदस्यता अभियान के तहत विद्वान विप्र जनों को समाज की दशा – दिशा से खंड स्तर के टीम सदस्य संरक्षक एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पीसी त्रिपाठी विकास खडं अध्यक्ष यू के दास एवं सचिव अरुण कुमार देवता तथा वरिष्ठ सदस्य प्रदीप होता द्वारा अवगत कराते हुए ग्राम तिलांजनपुर, सावित्रीपुर, नारायणपुर व लाटादादर के विप्र बंधुओं का बैठक वेदप्रशाद पंडा तिलंजनपुर वाले के निवास में रखी गई जिसमें टीम का स्वागत व सम्मान करते हुए इन गांवों के सभी निवासरत कुल 23 विप्र साथी स्वप्रेरित होकर समाज की सदस्यता ग्रहण किये । सचिव अरुण देवता द्वारा समाज के हितों पर प्रकाश डालते हुए जानकारी दी गई तदपश्चात समाज के अध्यक्ष यूके दास द्वारा उत्कल ब्राह्मण समाज के संबंध में प्रकाश डालते हुए विस्तृत जानकारी दिया गया। अंत में जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री त्रिपाठी द्वारा समाज के महत्व को बताते हुए सदस्यता अभियान की कार्यवाही प्रारंभ करने हेतु कहा गया। ग्राम तिलंजानपुर में 17 सदस्यों का आवेदन पत्र विधिवत पूर्ण कर सदस्य बनाया गया जिनका नाम इस प्रकार है – नरेश कुमार पंडा,वेद प्रसाद पंडा, अजय पंडा, मोहनलाल पंडा, देवेंद्र लाल पंडा,श्याम लाल पंडा, , युगल किशोर पंडा, अमृत लाल पंडा, कीर्ति लाल पंडा, शंकर लाल पंडा, संजय कुमार पंडा, कुलमणि पंडा, मोहित पंडा, ललित कुमार मिश्रा, त्रिलोचन मिश्रा, डिग्री लाल पंडा, भुपेश कुमार उपाध्याय व अमृतलाल पंडा तत् पश्चात सावित्रीपुर से लक्ष्मण मिश्रा व तुलसीराम मिश्रा तथा ग्राम नारायणपुर से एक सदस्य शंकर्षण पंडा को सदस्य बनाया गया साथ ही सांकरा में ग्राम गौरिया निवासी वीरेंद्र देवता व सुरेश देवता को समाज का सदस्य बनाया गया।
और इस प्रकार बहुत ही प्रस्न्नता व उत्साह पूर्ण वातावरण मे तिलंजनपुर के मुखिया नरेश कुमार पंडा के आभार के साथ निवर्तमान दिन का सदस्यता अभियान को विराम दिया गया।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button