देश दुनिया

20 साल की उम्र में केबिन क्रू, पायलट ट्रेनिंग और अब मिस यूनिवर्स इंडिया की रेस में दिल्ली के द्वारका की बेटी

नई दिल्ली। कुछ लोग सिर्फ ख्वाब देखते हैं और कुछ लोग उन्हें हकीकत में बदलते हैं। द्वारका सेक्टर-14 की रहने वाली प्रमिती राणा महज 20 साल की उम्र में एक ऐसी जिंदगी जी रही है, जिसमें अनुशासन भी है और ग्लैमर भी। वह इंडिगो एयरलाइन में केबिन अटेंडेंट के फर्ज के साथ- साथ पायलट की कमान संभालने की ट्रेनिंग भी ले रही हैं। लेकिन इससे अलग वह विश्व की सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स भी जीतने के सपने को साकार करने में जुटी है।मिस यूनिवर्स दिल्ली बनकर वह एक पायदान आगे बढ़ गई हैं। अब उनका चयन मिस यूनिवर्स इंडिया के लिए हो गया है। इसमें देशभर से करीब 52 प्रतियोगी भाग लेंगे। यहां भी अगर उन्होंने बाजी मारी तो वह मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगी।प्रमिती कहती है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो रात की थका देने वाली उड़ान के बाद भी दिन में रैंप पर उतनी ही चमक बिखेरी जा सकती है। एक बेहतरीन माॅडल और भावी पायलट होने के अलावा प्रमिती एक मंझी हुई डांसर और स्केटर भी हैं। बचपन से ही कला और अभिनय में रुचि रखने वाली प्रमिती कथक, सालसा और बालीवुड सहित पांच नृत्यों में पारंगत हैं।इसके साथ ही वह स्केटिंग में भी निपुण हैं। प्रमिती के मुताबिक इन दोनों गतिविधियों ने न केवल उनकी रचनात्मकता निखारा, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है। उनकी मां खुद एक प्रोफेशनल डिजाइनर हैं, जो कई नामचीन डिजाइनरों के साथ काम कर चुकी हैं और वर्तमान में बतौर फ्रीलांसर सक्रिय हैं।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button