Blog

भाजपा का ‘डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम’ महिला शक्ति को डिजिटल युग में सशक्त बनाने की क्रांतिकारी पहल : रत्नावली कौशल

बूथ सखियों तक डिजिटल प्रशिक्षण पहुंचाने का लक्ष्य, महिला मोर्चा कर रहा घर-घर संपर्क
मुंगेली/भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं छत्तीसगढ़ शासन के अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने कहा कि भाजपा द्वारा प्रारंभ किया गया डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘डिजिटल इंडिया’ के विजन को साकार करने वाला और महिला कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने वाला एक ऐतिहासिक अभियान है।

portal add

रत्नावली कौशल ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के मार्गदर्शन में इस विशेष प्रशिक्षण अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने की संपूर्ण तैयारी कर ली गई है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक ‘बूथ सखी’ डिजिटल रूप से प्रशिक्षित होकर पार्टी की विचारधारा, इतिहास, नेतृत्व की पंचनिष्ठा और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक डिजिटल माध्यम से पहुंचाए।

रत्नावली कौशल ने कहा कि आज का युग सूचना का युग है। त्वरित जानकारियां, राष्ट्रीय मुद्दे और जनहित के विषय डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही आमजन तक पहुंचते हैं। ऐसे में भाजपा महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता का डिजिटल क्षेत्र में दक्ष होना समय की मांग है। इससे न केवल संगठन मजबूत होगा, बल्कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंच सकेगा।
रत्नावली कौशल ने बताया कि यह प्रशिक्षण भाजपा के आधिकारिक ‘सरल ऐप’ के माध्यम से पूर्णतः डिजिटल रूप से दिया जाएगा। पाठ्यक्रम के चार प्रमुख मॉड्यूल हैं:
1. भाजपा की विचारधारा और गौरवशाली इतिहास
2. नेतृत्व, संगठन संरचना और पंचनिष्ठा के सिद्धांत
3. नमो ऐप का प्रभावी उपयोग
4. केंद्र एवं छत्तीसगढ़ सरकार की जन-कल्याणकारी विकास योजनाओं का डिजिटल प्रचार-प्रसार

प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को मोबाइल ऐप पर वीडियो लेक्चर एवं अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। पाठ्यक्रम पूर्ण होने पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी आधारित परीक्षा ली जाएगी और सफल कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
बूथ सखी तक पहुंचेगा अभियान
रत्नावली कौशल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी जी के निर्देशानुसार संभाग, जिला एवं विधानसभा स्तर पर महिला प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। राज्य और मण्डल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित कर बूथ स्तर की कार्यकर्ताओं, मंडल प्रभारियों और पदाधिकारियों को जोड़ा जा रहा है। महिला मोर्चा की टीम स्वयं बूथ सखियों के बीच जाकर उन्हें डिजिटल रूप से प्रशिक्षित करेगी।
रत्नावली कौशल ने बताया कि यह अभियान न केवल महिलाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाएगा, बल्कि 2026 के नगरीय निकाय एवं आगामी चुनावों में भाजपा की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगा।

The post भाजपा का ‘डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम’ महिला शक्ति को डिजिटल युग में सशक्त बनाने की क्रांतिकारी पहल : रत्नावली कौशल appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button