Blog

शहीद दिवस पर एक जुलाई को पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर होगी श्रद्धांजलि सभा

भिलाई। छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पावर हाउस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक पर 17 मजदूरों की याद में शहीद दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान वहां एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम के संबंध में सोमवार को छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा द्वारा प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई।

portal add sonu yadav diya hai

बता दें कि एक जुलाई 1992 को भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर हुई फायरिंग में 17 मजदूरों की मौत हो गई थी। छमुमो के भीमराव बागडे व जनकलाल ठाकुर ने संयुक्त रूप से बताया कि छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा (समन्वय समिति) के नेतृत्व में 1 जुलाई 2026, दिन बुधवार को भिलाई पावर हाउस में आयोजित है। उसके लिए मोर्चा के मजदूर किसान व समर्थकगण पावर हाउस के पास छावनी के लाल मैदान में सुबह 09:00 बजे से एकत्रित होंगे, वहां से शहीद परिवारों को लेकर गोलीकांड घटना स्थल रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक में करीब 11:30 बजे पहुंचेंगे वहां शहीदों के छांयाचित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके वापस पावर हाउस से रैली प्रारंभ करेंगे जो छावनी चौक होकर शहीद शंकर गुहा नियोगी चौक पहुंचेंगे, वहां नियोगी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात श्रद्धांजलि सभा करेंगे । सभा को छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा (समन्वय समिति) के वरिष्ठ नेताओं के अलावा छत्तीसगढ़ के जन संगठनों के अनेक प्रतिनिधि तथा दीगर प्रांत के प्रतिनिधि भी संबोधित करेंगे।

The post शहीद दिवस पर एक जुलाई को पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर होगी श्रद्धांजलि सभा appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button