भिलाई। रेलवे प्रशासन द्वारा आवश्यक मरम्मत व सुधार कार्य किए जाने के कारण 1 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 तक सिरसा गेट अंडर ब्रिज मार्ग पूर्णतः बंद रहेगा। इस अवधि में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सिरसा गेट अंडर ब्रिज एवं आसपास के मार्गों का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर अंडर ब्रिज के दोनों ओर यातायात पूर्णतः बंद रखने तथा आवश्यक बैरिकेडिंग एवं ट्रैफिक स्टॉपर लगाने की व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही आम नागरिकों एवं वाहन चालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए। यातायात पुलिस दुर्ग आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि 01 जुलाई से 31 अगस्त तक सिरसा गेट अंडर ब्रिज मार्ग बंद रहने की अवधि में निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें, यातायात संकेतकों एवं पुलिस अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें तथा सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।
छोटे वाहन (मोटरसाइकिल, कार एवं हल्के वाहन) के लिए
- चरोदा H केबिन होते हुए G केबिन अंडर ब्रिज मार्ग से सिरसा कला ग्राम।
रॉयल खालसा तिराहा – देवभोग – उरला अंडर ब्रिज – देवबलौदा मार्ग।
कुम्हारी BMC मील से – ग्राम कुगदा अंडर ब्रिज मार्ग।
भारी वाहनों हेतु वैकल्पिक मार्ग
- कुम्हारी – कांजी हाउस – मोतीपुर – आवरी ग्राम होते हुए सिरसा कला मार्ग।
The post एक जुलाई से 31 अगस्त तक दो माह के लिए बंद रहेगा सिरसा गेट अंडरब्रिज appeared first on ShreeKanchanpath.


