छत्तीसगढ़

सेवा सेतु से आसान हुई प्रक्रिया, अब मोबाइल पर मिलेगी आवेदन की जानकारी

*तमरूवा की अन्नू विश्वकर्मा को ई-केवाईसी अपडेट में मिली सुविधा*

*सेवा सेतु से आसान हुई प्रक्रिया, अब मोबाइल पर मिलेगी आवेदन की जानकारी*

कवर्धा,  जून 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा नागरिक सेवाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए संचालित सेवा सेतु केंद्र आम लोगों के लिए बड़ी सुविधा साबित हो रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से विभिन्न शासकीय सेवाएं अब एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रही हैं, जिससे लोगों का समय और श्रम दोनों बच रहे हैं।
कवर्धा विकासखंड के ग्राम तमरूवा की निवासी अन्नू विश्वकर्मा को इसका लाभ मिला हैं। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी अपडेट नहीं होने के कारण उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में परेशानी हो रही थी। आवश्यक जानकारी मिलने पर वे सेवा सेतु केंद्र पहुंचीं और वहां ई-केवाईसी अपडेट कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। सेवा सेतु केंद्र में निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका आवेदन संबंधित विभाग को भेज दिया गया। अब उन्हें आवेदन की प्रगति और अपडेट की जानकारी मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगी। इससे उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
अन्नू विश्वकर्मा ने बताया कि पहले ऐसे कार्यों के लिए काफी समय भी लगता था, लेकिन सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से पूरी प्रक्रिया बेहद सरल और सुविधाजनक हो गई है। केंद्र के कर्मचारियों ने उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया, जिससे बिना किसी परेशानी के उनका आवेदन जमा हो गया। उन्होंने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सेवा सेतु केंद्र आम नागरिकों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रहे हैं। इससे सरकारी सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है और लोगों को समय पर सहायता मिल रही है।

*सेवा सेतु में 86 से बढ़कर 441 सेवाएं*

पूर्व में ई-डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म पर केवल 86 सेवाएं उपलब्ध थीं। आवश्यकता को देखते हुए इसका उन्नत संस्करण सेवा सेतु विकसित किया गया, जिसमें अब 441 से अधिक सेवाएं शामिल की गई हैं। इनमें 54 नई सेवाएं जोड़ी गई हैं, जबकि विभिन्न विभागों की 329 री-डायरेक्ट सेवाओं का एकीकरण किया गया है। तीस से अधिक विभाग इस प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं, जिससे नागरिकों को अलग-अलग पोर्टलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है।

*जिले में सेवा सेतु केन्द्रों का विस्तार*

वर्तमान में जिले के सभी 08 तहसील कार्यालयों में सेवा सेतु केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त जिले के 332 सेवा सेतु केन्द्रों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ मिल रहा हैं। इससे दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों के नागरिकों को अपने क्षेत्र में ही विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button