बलदेव। गर्भवती विवाहिता को छत से नीचे फेंककर घायल करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। सात ससुरालीजनों को नामित किया गया है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। इस तरह का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है।बलदेव। गर्भवती विवाहिता को छत से नीचे फेंककर घायल करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। सात ससुरालीजनों को नामित किया गया है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। इस तरह का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है।
दहेज की मांग करता था परिवार
आरोप लगाया शादी के कुछ महीने बाद ही ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर बेटी की मारपीट शुरू कर दी। मामला थाने तक पहुंचा और फिर 20 अक्टूबर, 2023 में दीवानी आगरा में राजीनामा हुआ। इसके बाद भी ससुरालीजनों ने बेटी को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया।आरोप लगाया कि, ससुराल वालों ने बेटी प्रियंका को दोमंजिला मकान की छत से नीचे फेंक दिया। बेटी ने बचाव को रेलिंग पकड़ ली। कुछ देर में बेटी दूसरी रेलिंग से टकराकर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। ससुरालीजनों ने बेटी को बचाने तक का प्रयास नहीं किया। इंटरनेट मीडिया पर भी महिला का वीडियो प्रसारित हुआ है प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया, पति हर्ष वाल्मीकि, ससुर सत्यवीर सिंह, अशोक, सास उषा, देवेंद्र, बुआ रीना, बुआ का पुत्र काका को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।