देश दुनिया

हर्ष ने बढ़ाया जिले का मान, गेट में 183वीं रैंक, बने वैज्ञानिक

धौलपुर। जिले के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी हर्ष तोमर ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में वैज्ञानिक पद पर चयनित होकर धौलपुर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। हर्ष ने वर्ष 2025 की प्रतिष्ठित GATE परीक्षा में ऑल इंडिया 183वीं रैंक हासिल कर यह सफलता प्राप्त की।

उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई एनआईटी कुरुक्षेत्र से पूरी की है। सीमित संसाधनों के बावजूद कठिन परिश्रम,अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। हर्ष के पिता विनय तोमर और माता मनोरमा सिंह तोमर ने पुत्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मेहनत,धैर्य और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि हर्ष शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहे और हमेशा बड़े सपने देखने के साथ उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करते रहे। डीआरडीओ देश के रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाला प्रमुख अनुसंधान संस्थान है, जो मिसाइल प्रणाली, रक्षा उपकरणों और अत्याधुनिक सैन्य तकनीकों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे प्रतिष्ठित संस्थान में वैज्ञानिक के रूप में चयन किसी भी युवा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button