Blog

सुशासन तिहार में बुजुर्गों को मिला सम्मान, इलाज के लिए बने आयुष्मान वय वंदन कार्ड

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर बुजुर्गों के लिए राहत और सम्मान का माध्यम बनते जा रहे हैं। बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम बचरा में मंगलवार को आयोजित शिविर में बुजुर्ग दंपत्ति जय मंगल सिंह एवं जीरो बाई को आयुष्मान वय वंदन कार्ड प्रदान किया गया। साथ ही उन्हें बुढ़ापे में सहारे के लिए छड़ी भी उपलब्ध कराई गई।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

करीब 80 वर्षीय जय मंगल सिंह और लगभग 72 वर्षीय जीरो बाई ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर में आना उनके लिए बेहद सुखद अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि आयुष्मान वय वंदन कार्ड मिलने से अब उन्हें इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और आवश्यकता पड़ने पर 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार मिल सकेगा।

बुजुर्ग दंपत्ति ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ यदि सहजता और सरलता से आम लोगों तक पहुंचे, तो यही वास्तविक सुशासन है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने बुजुर्गों और गरीबों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ.साथ सहारे के लिए छड़ी भी प्रदान की हैए जो इस उम्र में उनके लिए बड़ी मदद साबित होगी।

The post सुशासन तिहार में बुजुर्गों को मिला सम्मान, इलाज के लिए बने आयुष्मान वय वंदन कार्ड appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button