Blog

‘सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत कुनकुरी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण

रायपुर “सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत जशपुर जिले के खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुनकुरी क्षेत्र में हाट-बाजार के अवसर पर खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के पालन की जांच की गई तथा व्यापारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किराना दुकानों, मौसमी फल एवं सब्जी विक्रेताओं, गन्ना रस एवं जूस विक्रेताओं, होटल, ढाबा और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वच्छता, एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की छंटाई एवं नष्टीकरण, सुरक्षित पेयजल भंडारण, पेस्ट कंट्रोल, फूड हैंडलर्स की स्वास्थ्य जांच तथा खाद्य लाइसेंस से संबंधित जानकारी दी गई।

निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता एवं मिलावट की आशंका पर 6 खाद्य नमूने संकलित कर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए। इनमें ऑरेंज स्क्वैश शरबत, चोको हेजलनट चॉकलेट, अमाजा मैंगो जूस ड्रिंक, आइस पंच कार्बोनेटेड ड्रिंक, मम्पी पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर तथा जुजु रोज केसर लॉलीपॉप शामिल हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मेन रोड एवं बस स्टैंड कुनकुरी स्थित लित कुमार अग्रवाल गल्ला दुकान, आर्या स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, रामजी होटल एवं नाश्ता सेंटर, महेश ढाबा, कुमार किराना स्टोर, जैन ट्रेडर्स सहित अन्य प्रतिष्ठानों को खाद्य व्यवसाय संचालन संबंधी दिशा-निर्देश दिए।

विभाग ने बताया कि शीघ्र ही कुनकुरी एवं आसपास के क्षेत्रों के खाद्य कारोबारियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम, खाद्य लाइसेंस शिविर एवं कार्यशाला आयोजित की जाएगी। विभाग जिलेवासियों को शुद्ध, स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार निरीक्षण और जनजागरूकता अभियान चला रहा है।

The post ‘सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत कुनकुरी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button