तमिलनाडु की राजनीति में आज एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला। तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख जोसेफ विजय ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ पार्टी के 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही टीवीके की पहली सरकार का गठन औपचारिक रूप से पूरा हो गया। इस नई सरकार को युवा नेतृत्व और अनुभवी राजनीतिक चेहरों का संतुलन माना जा रहा है, जो आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है।
शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के प्रसिद्ध जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सुबह 10 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और हजारों की संख्या में लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। पूरे माहौल में उत्साह, जश्न और राजनीतिक बदलाव की स्पष्ट झलक दिखाई दी।
इससे पहले जोसेफ विजय ने अपने मंत्रिमंडल के 9 नामों की सूची राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को सौंपी थी, जिसे औपचारिक मंजूरी मिल गई। इसके बाद सरकार गठन का रास्ता साफ हो गया। टीवीके ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में 118 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। इसके साथ ही कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई(एम), वीसीके और आईयूएमएल जैसे दलों के समर्थन ने भी सरकार गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
| क्रम | नाम | विस्तृत परिचय | ||||
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | एन. आनंद | टीवीके महासचिव, पार्टी संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने वाले प्रमुख नेता। बूथ स्तर नेटवर्क और संगठन विस्तार में अहम भूमिका। | ||||
| 2 | आधव अर्जुन | जोसेफ विजय के सबसे करीबी रणनीतिकारों में से एक। चुनावी रणनीति, सोशल मीडिया और युवा मतदाता जुड़ाव में विशेषज्ञ। | ||||
| 3 | के.ए. सेंगोट्टैयन | अनुभवी नेता, पूर्व अन्नाद्रमुक मंत्री। एम.जी. रामचंद्रन और जयललिता की सरकारों में लंबा प्रशासनिक अनुभव। | ||||
| 4 | के.जी. अनूराज | दक्षिण तमिलनाडु के युवा नेता। ग्रामीण विकास और स्थानीय प्रशासनिक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका। | ||||
| 5 | पी. वेंकटरमणन | चेन्नई मायलापुर से विधायक। शहरी विकास, सामाजिक मुद्दों और समुदाय आधारित राजनीति में सक्रिय। | ||||
| 6 | आर. निर्मलकुमार | पूर्व भाजपा नेता, अब टीवीके का हिस्सा। दक्षिण तमिलनाडु में संगठन विस्तार में योगदान। | ||||
| 7 | राजमोहन | टीवी और फिल्म जगत से जुड़े लोकप्रिय चेहरा। मजबूत वक्तृत्व शैली और जनसंपर्क क्षमता के लिए जाने जाते हैं।
|
यह शपथ ग्रहण केवल एक सरकार गठन नहीं, बल्कि तमिलनाडु की राजनीति में लगभग छह दशक से चले आ रहे द्रविड़ दलों के वर्चस्व में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। पहली बार टीवीके ने राज्य की सत्ता संभाली है, जिसे राजनीतिक विश्लेषक एक “नए राजनीतिक युग की शुरुआत” बता रहे हैं।
समारोह में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए। वहीं जोसेफ विजय के पिता एस.ए. चंद्रशेखर ने इसे गर्व का क्षण बताया और उनकी मां शोभा ने इसे अपने जीवन का बेहद खास और भावनात्मक दिन कहा।राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि जोसेफ विजय की लोकप्रियता, उनकी फिल्मी छवि और जनता से सीधा जुड़ाव उन्हें इस मुकाम तक लेकर आया है। अब “थलापति” के नाम से लोकप्रिय विजय के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करना, विकास कार्यों को तेज करना और चुनावी वादों को जमीन पर उतारना होगी।नई सरकार के गठन के साथ जनता की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं और अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि टीवीके सरकार अपने पहले कार्यकाल में क्या बदलाव लाती है।चार मई 2026 को ‘इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन’ विद्युत की गति से जिसके खाते में मत डाल रही थी, वह पूरे देश को चौंका रहा था। विजय, जिन्हें उनके करोड़ों प्रशंसक थलापति विजय यानी सेनापति कहते हैं, की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) ने 108 सीटों पर जीत दर्ज दर्ज की। दक्षिण भारत में फिल्मी सितारे राजनीतिक पार्टी को चलाते हैं तो उत्तर भारत में सितारों को पार्टी चलाती है। उत्तर और दक्षिण भारत के सिनेमा बनाम सत्ता के परिदृश्य में बुनियादी फर्क है।





