देश दुनिया

तमिल में 155, गणित में 95; तमिलनाडु के अगले CM बनने वाले विजय को 10वीं में कुल कितने

अक्सर कहा जाता है कि मार्कशीट भविष्य नहीं तय करती, थलापति विजय का उदाहरण इसे साबित करता नजर आ रहा है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उनकी नई पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) की शानदार प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री बनने जा रहे विजय की 10वीं कक्षा की मार्कशीट सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। और लोग कह रहे हैं कि ये सच्चाई है कि मार्कशीट भविष्य तय नहीं करती कि कौन कब क्या बनेगा?

विजय ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 1100 में से 711 अंक हासिल किए थे, जो करीब 65 प्रतिशत है। मार्कशीट में उनके विषयवार प्रदर्शन इस प्रकार रहे…

  • तमिल: 200 में से 155 अंक
  • अंग्रेजी: 200 में से 133 अंक
  • विज्ञान: 300 में से 206 अंक
  • सामाजिक विज्ञान: 200 में से 122 अंक
  • गणित: 200 में से मात्र 95 अंक

स्कूल-कॉलेज का सफर

बता दें कि विजय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चेन्नई के कोदंबक्कम स्थित फातिमा स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने विरुगंबक्कम के बालालोक स्कूल में पढ़ाई जारी रखी। हाईस्कूल के बाद उन्होंने चेन्नई के प्रतिष्ठित लोयोला कॉलेज में विजुअल कम्युनिकेशन में दाखिला लिया, लेकिन अभिनय की दुनिया में कदम रखने के लिए उन्होंने बीच में ही कॉलेज छोड़ दिया।

फिल्मी सफर से राजनीति तक

तीन दशक से अधिक का फिल्मी करियर पूरा करने के बाद विजय अब पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हो चुके हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘जना नायकन’ को उनकी आखिरी फिल्म माना जा रहा है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े नायिका हैं, जबकि बॉबी देओल मुख्य खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन और मामिता बैजू समेत अन्य कलाकार भी शामिल हैं

विजय का सफर साबित करता है कि औसत मार्कशीट वाले छात्र भी अगर मेहनत और सही दिशा में आगे बढ़ें तो बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं। ऐसे में कम नंबर आये तो तनाव नहीं लेना चाहिए। जीवन में आगे बढ़ने के लिए सही दिशा में काम करना चाहिए। आज नहीं तो कल मंजिल तो मिल ही जाएगी।

विजय ने सरकार बनाने का दावा किया पेश

यहां आपको बता दें कि तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में विजय की पार्टी टीवीके को 108 सीटें हासिल हुई हैं, जिनमें से दो सीटों पर खुद विजय निर्वाचित हुए हैं। ऐसे में सरकार बनाने के लिए टीवीके को 11 और विधायकों के समर्थन की जरूरत है। इस बीच विजय ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button