देश दुनिया

खुल गया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज! ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ से दुनिया ने ली राहत की सांस, अमेरिकी निगरानी में गुजर रहे जहाज

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि अमेरिका का ये मिशन काफी व्यापक है और इस मिशन में मिसाइल डिस्ट्रॉयर, 100 से ज्यादा विमान, ड्रोन और 15,000 सैनिक शामिल हैं. CENTCOM कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा कि यह क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी है. आपको बता दें कि स्ट्रेट ऑप होर्मुज से दुनिया का लगभग 20% तेल और बड़ी मात्रा में गैस व उर्वरक गुजरता है. 28 फरवरी को शुरू हुए ईरान युद्ध के बाद ईरान ने इसे प्रभावी रूप से बंद कर रखा था.

अमेरिका ने दी जानकारी

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि राष्ट्रपति के निर्देश पर यह मिशन उन व्यापारिक जहाजों की मदद के लिए है, जो इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्ते से सुरक्षित गुजरना चाहते हैं. इस जलमार्ग से दुनिया के लगभग 25% समुद्री तेल के साथ-साथ ईंधन और खाद जैसे जरूरी सामान भी बड़ी मात्रा में भेजे जाते हैं. सेंटकॉम के कमांडर कूपर ने कहा कि इस रक्षात्मक मिशन में उनकी मदद क्षेत्र की सुरक्षा और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बहुत जरूरी है, जबकि साथ ही नौसैनिक घेराबंदी भी जारी रखी जा रही है.ईरान ने साफ कहा है कि वह होर्मुज पर अपना नियंत्रण नहीं छोड़ेगा. उप-संसद अध्यक्ष अली निकजाद ने कहा कि हम युद्ध से पहले वाली स्थिति पर नहीं लौटेंगे. वहीं ईरानी मीडिया ने कुछ जहाजों को दस्तावेज जांच के नाम पर रोके जाने की बात कही. रविवार को एक कार्गो जहाज पर छोटे जहाजों ने हमला किया, हालांकि ईरान ने इसे दस्तावेज जांच बताया. यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने इसे हाल के हमलों की कड़ी बताया.

होर्मुज पर क्या स्थिति?

ट्रंप ने कहा कि उनके प्रतिनिधि ईरान के साथ सकारात्मक चर्चा कर रहे हैं, जो सभी के लिए अच्छा परिणाम दे सकती है. अमेरिका ने ईरान के 14-पॉइंट प्रस्ताव पर जवाब दिया है. ईरान फिलहाल इसकी समीक्षा कर रहा है, लेकिन न्यूक्लियर मुद्दे को बाद में रखने की बात कही है. अमेरिका के ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ से होर्मुज में जहाजों की आवाजाही धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है. अमेरिका-ईरान के बीच चल रही बातचीत अगर सफल रही तो युद्ध समाप्ति और होर्मुज पूरी तरह खुलने की राह निकल सकती है. फिलहाल, मानवीय आधार पर जहाजों को निकालना दोनों पक्षों के लिए राहत की खबर है.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button