भारत देश में चावल एक मुख्य भोजन है. हर दिन लाखों-करोड़ों लोग चावल-दाल जरूर खाते हैं. कई तरह के वेरायटी में चावल मिलता है. लोग अपनी पसंद से चावल मार्केट से खरीदते हैं. आज के समय में लोग अपनी सेहत को लेकर पहले से ज्यादा सजग हो गए हैं. इसी कारण वे साधारण चावल की जगह हेल्दी विकल्प ढूंढ रहे हैं. हेल्दी ऑप्शन में जो सबसे पहला नाम आता है वो है ‘काला नमक चावल’ है. ये चावल बेहद ही पौष्टिक और सुगंधित होता है. इसे ‘बुद्धा राइस’ या ‘महात्मा बुद्ध का महाप्रसाद’ भी कहा जाता है.
प्राकृतिक सुगंध और शानदार स्वाद
काला नमक चावल अपनी खास खुशबू और स्वाद के लिए जाना जाता है. इसकी प्राकृतिक सुगंध खाने को और भी लजीज बना देती है. इसे दाल, सब्जी या सलाद के साथ खाया जा सकता है, वहीं इसकी खिचड़ी भी बेहद पौष्टिक मानी जाती है.
पोषक तत्वों से भरपूर
इस चावल में आयरन, जिंक, प्रोटीन और फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. ये तत्व शरीर को स्वस्थ रखने और ऊर्जा देने में अहम भूमिका निभाते हैं.
डायबिटीज के लिए फायदेमंद
काला नमक चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे इसे खाने के बाद ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता. यही वजह है कि डायबिटीज के मरीज इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, हालांकि डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.
वजन नियंत्रण में सहायक
इसमें मौजूद फाइबर लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती. इससे वजन बढ़ने की संभावना कम होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है.
पाचन तंत्र को मजबूत बनाए
फाइबर की अच्छी मात्रा के कारण यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. नियमित सेवन से कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है और पेट स्वस्थ रहता है.
दिल के लिए लाभकारी
आयरन और जिंक शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं और रक्त संचार को सुधारते हैं. इससे हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है.





