Blog

पुरानी रंजिश में नाबालिग ने की हत्या, गमछे से पैर बांधकर पत्थर से सिर कुचला, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस नाबालिग व उसकी सहयोगी महिला को गिरफ्तार किया है। पुरानी रंजिश में नाबालिग ने युवक की हत्या की और लाश को ठिकाने लगाने में महिला ने मदद की। रविवार के दिन पुलिस को युवक की खून से लथपथ लाश मिली थी। दो दिन बाद पुलिस को सफलता मिली और नाबालिग व महिला को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

26 अप्रैल को रामनारायण निषाद उर्फ नारायण निषाद का शव ग्राम करहीडीही स्थित दुर्गा मंच के पीछे खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला है, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। सूचना पर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें हत्या की पुष्टि होने पर चौकी जेवरा सिरसा में अपराध क्रमांक 413/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना एवं पूछताछ के आधार पर 16 वर्षीय अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के कारण मृतक की हत्या करना स्वीकार किया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मृतक द्वारा पूर्व में विवाद के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने से आरोपी रंजिश रखता था।

25 अप्रैल की रात नारायण निषाद नशे की हालत में मिला। नशे में होने का फायदा उठाकर नाबालिग व उसके साथी ने मारपीट कर गमछे से पैर बांधकर घसीटते हुए ले जाकर पत्थरों से कुचलकर हत्या की गई। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि सावित्री निषादनिवासी करहीडीही द्वारा साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से खून से सने कपड़े एवं जूते जलाए गए। जिसके आधार पर महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया। हत्या में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

उक्त कार्यवाही में चौकी जेवरा सिरसा पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। विवेचना एवं आरोपियों की पतासाजी में चौकी प्रभारी, विवेचना अधिकारी एवं स्टाफ द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई। दुर्ग पुलिस आमजन ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी आपराधिक घटना अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी तथा फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

The post पुरानी रंजिश में नाबालिग ने की हत्या, गमछे से पैर बांधकर पत्थर से सिर कुचला, आरोपी गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button