Blog

सड़क पर स्टंट कर रहा था थार सवार, गाड़ी में लगा रखा था पुलिस का मोनो… आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। शहर की सड़कों पर थार से स्टंट करने वाले लापरवाह युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक ने लोगों पर दौंस जमाने अपनी थार पर पुलिस का लोगों लगा रखा था और तेज रफ्तार से लोगों को डरा रहा था। जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी लगी तो जांच की और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर गाड़ी जब्त कर लिया। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

बता दें जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच थाना सुपेला अंतर्गत चौकी स्मृति नगर क्षेत्र में गुरुवार को सूचना मिली कि जुनवानी चौक के पास एक थार सवार चालक तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आमजन के जीवन को खतरे में डाला जा रहा है।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर वाहन चालक को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान पाया कि थार में अवैध रूप से “पुलिस” मोनो एवं बोर्ड लगा हुआ था। वाहन चालक ने अपना नाम आर्य नगर कोहका निवासी समीर वर्मा बताया। पुलिस ने इस धारा 281 BNS एवं धारा 184 मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उक्त कार्यवाही में चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला की पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा, जिनके द्वारा त्वरित सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें एवं किसी भी प्रकार के अवैध कृत्य या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

The post सड़क पर स्टंट कर रहा था थार सवार, गाड़ी में लगा रखा था पुलिस का मोनो… आरोपी गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button