Blog

मोबाइल टॉवर की बैटरी चुराकर बेचते थे शातिर, लाखों की बैटरियों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। छत्तीसगढ़ के  मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पुलिस ने मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले शातिर गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। मामले में मोबाइल कंपनी के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से 93 बैटरी सहित 11 लाख से अधिक का मशरुका बरामद किया गया है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

पुलिस ने बताया कि मानपुर, खड़गांव, औंधी और कोहका थाना क्षेत्रों में लगे मोबाइल टावर से बैटरी चोरी होने की​ शिकायत मिली थी। जिसके बाद टीम ने पतासाजी शुरु की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 24 डब्ल्यू 9361 की पहचान हुई। वाहन चालक माखन तुमरेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले में आरोपी हेमंत कुमार सिन्हा, भूपेंद्र रंगारी, माखन तुमरेटी, वीरेंद्र नेताम और देवराज बघेल को गिरफ्तार किया है। इनमें हेमंत सिन्हा और भूपेंद्र रंगारी खुद ही कंपनी के कर्मचारी है।

पिकअप के डाला पर लिखे मोबाइल नंबर से हुई पहचान
दरअसल पुलिस जब इस मामले की जांच कर रही थी और सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन करने पर पिकअप वाहन का फुटेज मिला। उसके डाला में दिए गए मोबाइल नंबर की तस्वीर कर आरोपी वाहन चालक माखन तुमरेटी निवासी दल्ली राजहरा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। इस दौरान पता चला कि दल्ली राजहरा निवासी देवराज बघेल द्वारा जिओ कंपनी में काम करने वाले हेमंत सिन्हा निवासी कोरमटोला एवं भूपेंद्र रंगारी से मिलकर जिओ टावर के बैटरी चुराता था। चोरी की बैटरी को पिकअप में लोड कर भानु प्रतापपुर जिला कांकेर के कबाड़ी वीरेंद्र नेताम के पास बेच देता था। इसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।

जंगल में छिपाकर रखते थे बैटरी
चोरी करने के बाद बैटरी को कहडाबरी के जंगल में छिपाकर रखते थे। समय समय पर चोरी की बैटरी को भानुप्रतापपुर के कबाड़ी वीरेंद्र नेताम के पास बचते। देवराज बघेल के निशानदेही पर 93 नग बैटरी किमती करीबन 3 लाख 20 हजार रुपए बरामद किया गया। घटना में प्रयुक्त कार को कीमती 4 लाख रुपए, पिकअप वाहन क्रमांक- CG24W9361 को माखन तुमरेटी के पास से बरामद किया गया। कबाडी वीरेन्द्र के पास से 3 लाख 30 हजार की बैटरी पांच फोन सहित कुल 11 लाख 21 रुपए का मशरुका जब्त किया गया।

The post मोबाइल टॉवर की बैटरी चुराकर बेचते थे शातिर, लाखों की बैटरियों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button