देश दुनिया

तीन अटैम्पट के बाद एसएससी सीजीएल में मिली सफलता, साढों गांव के शिवम सिंह का आयकर विभाग में चयन

कौशांबी: जिले के विकास खंड कड़ा के साढों गांव के मजरा अहिरन का पुरवा निवासी शिवम सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल की है. शिवम का बचपन से ही एक सपना था की इनकम टैक्स ऑफिसर बनना, लेकिन शिवम ने अपनी परिश्रम के साथ लगातार मेहनत करते रहे. जिसमें कई बार रुकावटें आई, लेकिन शिवम ने अपनी हार नहीं मानी. अपनी लगन के साथ अपनी तैयारी करते रहे और आखिरकार अंत में आयकर विभाग में सिलेक्शन हो ही गया. आयकर विभाग में सिलेक्शन होने से शिवम के घर परिवार एवं रिश्तेदारों में खुशी की माहौल छा गया है.

चाचा को दिया चयन की सूचना

शिवम सिंह एक छोटे से गांव के रहने वाले व्यक्ति हैं और उनके पिता फतेहपुर जिले में मेडिकल स्टोर चलते हैं. चाचा के मार्गदर्शन से शिवम ने अपनी तैयारी शुरू की और लगातार 2 साल दिल्ली में रहकर एसएससी सीजीएल की तैयारी करते रहे. वर्ष 2025 में इन्होंने परीक्षा दिया, जिसका परिणाम अप्रैल के 2026 में घोषित हुआ और इनमें शिवम के भी नाम चयनित किया गया. जैसे ही चैनल लिस्ट में शिवम का नाम आया तो उसने सबसे सर्वप्रथम अपने पिता को चाचा को सूचना दी और खुशी के मारे झूम उठे.

बचपन से पढ़ने में होनहार थे शिवम

शिवम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा महर्षि विद्या मंदिर, फतेहपुर जिले से पूरी की. जहां उन्होंने हाईस्कूल में 95 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 82.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. इसके बाद शिवम ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री हासिल की और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए. इस दौरान कई कठिनाइयां आईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार प्रयास करते रहे. उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की परीक्षा पास कर इनकम टैक्स विभाग में ऑफिसर सुपरिटेंडेंट के पद पर सफलता प्राप्त की हैसफलता का श्रेय मैं अपने माता-पिता व चाचा दादा को देना चाहूंगा. परिवार वालों ने इस लाइन पर जाने के लिए मार्गदर्शन दिया था और मैं इस पर कार्य करना शुरू किया था. काफी इंतजार के बाद इस मंजिल तक पहुंचना पड़ा. कठिनाइयां तो बहुत बहुत आई लेकिन कठिनाइयों को दरकिनार करते हुए अपनी मंजिल को पाने के लिए पढ़ाई करते रहे. तीन बार सीजीएल की परीक्षा में प्री की परीक्षा तो पास कर लेते लेकिन मेंस में कोई ना कोई समस्या आकर रुकावट हो जाती थी. इस तरह लगातार तीन अटेम्प्ट परीक्षा दिए लेकिन फिर भी अपनी मंजिल को पाने के लिए हार नहीं माने.वर्ष 2025 में सीजीएल की परीक्षा दी और अप्रैल 2026 में इसका रिजल्ट आया. लिस्ट में नाम आते ही बहुत ही खुशी महसूस हुई, क्योंकि जिस मार्ग पर जाना था. वही मिला बचपन से एक सपना था की इनकम टैक्स विभाग में ऑफिसर बनना था लेकिन आखिरकार अंत में उसे मंजिल को पा ही लिया.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button