देश दुनिया

ग्रीष्मकालीन व प्रधानाचार्य अवकाश में कटौती का विरोध, काली पट्‌टी बांधकर शिक्षकों का प्रदर्शन

राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ रेसला की ओर शुक्रवार को प्रदेशव्यापी आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर जिले के स्कूलों में काली पट‌्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अमित सहारण ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती वापस लेने, ग्रीष्मावकाश पूर्व की तरह 17 मई से 30 जून तक करने, माध्यमिक शिक्षा में शीघ्र स्टाफिंग पैटर्न लागू करने एवं नव क्रमोन्नत स्कूलों में पद सृजित की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार इन मांगों को नहीं मानेगी तो संगठन चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन करेगा। इसके तहत 13 व 15 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा ।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button