देश दुनिया

मध्‍य प्रदेश में मार्च से बढ़ेगी गर्मी, अभी इन दो संभागों में हल्‍की बारिश के आसार

भोपाल। प्रदेश में मौसम का मिजाज फिलहाल नरम-गरम बना हुआ है। जहां दिन में तीखी धूप की वजह से दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही हैं। वहीं रात के तापमान अभी 18 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच पाया है। जबकि बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस रतलाम में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम 6.8 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी का रहा।

  • मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अफगानिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।
  • राजस्थान के आसपास एक प्रेरित चक्रवात है। अरब सागर से आद्रता आ रही है।
  • इन तीनों सिस्टम की वजह से देश के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है।
  • इसका असर प्रदेश के ग्वालियर और चंबल संभाग में अधिक पड़ रहा है।
    • वहां आसमान पर बादल छाए हुए हैं। शेष संभागों में कहीं-कहीं बादल छाएंगे, लेकिन ग्वालियर और चंबल में बूंदाबांदी के आसार है।

    चार महानगरों का तापमान

    • शहर — – अधिकतम — न्यूनतम
    • भोपाल — – 31.2 — — 12.6 डिग्री सेल्सियस
    • इंदौर — – 32.9 — – 17.6 डिग्री सेल्सियस
    • ग्वालियर — 31.9 — – 15.5 डिग्री सेल्सियस
    • जबलपुर — 29.9 — 11.8 डिग्री सेल्सियस

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button