Blog

अमलेश्वर में चोरी का मामला : फरार आरोपी पकड़ाया… लाखों के जेवर व नगदी बरामद

भिलाई। दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाने में तीन माह पूर्व हुई चोरी के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी सहित कुल 6,55,277/- लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई है। इस मामले में पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस मामले में पुलिस ने कुल 14,77,757 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

बता दें अमलेश्वर थाने में प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 25 से 29 जनवरी 2026 के मध्य अज्ञात आरोपी द्वारा उसके निवास का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पूर्व में प्रकरण में आरोपीगण खिलेष दास मानिकपुरी, भुनेष्वर उर्फ नानू यादव एवं तुलेष्वर उर्फ टिल्लू सोनकर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोना-चांदी, वाहन आदि कुल कीमती 8,22,480 रुपये जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ करने पर आरोपी तुलेश्वर सोनकर द्वारा चोरी की संपत्ति अपने जीजा गौरीशंकर खुटे को देना बताया गया। तत्पश्चात आरोपी गौरीशंकर खुटे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके कब्जे एवं निशानदेही से सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम 2,18,000 बरामद की गई। उक्त कार्यवाही में थाना अमलेश्वर एवं एसीसीयू टीम के अधिकारी व कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित एवं प्रभावी विवेचना कर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई संपत्ति बरामद की गई।

The post अमलेश्वर में चोरी का मामला : फरार आरोपी पकड़ाया… लाखों के जेवर व नगदी बरामद appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button