Blog

छत्तीसगढ़ में दुर्लभ गिलहरी का शिकार : रील बनाकर इंस्टा पर डाला… वन विभाग ने किया गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में दुर्लभ गिलहरी के शिकार का मामला सामने आया है। यहां के जंगल एक युवक ने गुलेल से 9 दुर्लभ गिलहरियों का शिकार किया। इसके बाद हिडमा के गाने के साथ इंस्टा में रील अपलोड की। रील वायरल हुई और वन विभाग के अफसरों तक पहुंची। इसके बाद वन विभाग की टीम ने युवक को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि यह दुर्लभ गिलहरी महाराष्ट्र का राजकीय पशु है। यही नहीं आरोपी ने बताया कि उसने सभी गिलहरियों को पकाकर खा लिया। फिलहाल इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम बंशी राम कवासी निवासी बारसूर है। सोशल मीडिया पर उसने दुर्लभ गिलहरी शेकरू का शिकार करने के बाद हिडमा के वायरल गाने के साथ इंस्टा में रील पोस्ट की। ये रील दंतेवाड़ा वन विभाग के पास पहुंचा। इसेके बाद DFO रंगनाधा रामाकृष्णा वाय के निर्देश पर दंतेवाड़ा रेंजर डॉ प्रीतेश पांडेय और गीदम रेंजर ज्योत्सना पांडेय के नेतृत्व में टीम ने युवक की की इंस्टाग्राम ID से उसका नंबर और लोकेशन निकाला। फिर बारसूर के अंदरूनी इलाके अबूझमाड़ क्षेत्र में बसे एक गांव से युवक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि शिकार में उसके साथ कुल 11 लोग शामिल थे।

अरोपी युवक ने वन विभाग की टीम को बताया कि जंगल में पेड़ों पर शेकरू रहते हैं। करीब दो-तीन दिन पहले वह अपने कुछ साथियों के साथ जंगल गया था, जहां पहले उसने जमीन और पेड़ों की टहनियों पर ही कुछ खाने के लिए रख दिया था। जब शेकरू झुंड में खाना खाने पहुंचे तो गुलेल मारकर 9 शेकरू का शिकार किया। इसके बाद उन्हें घर लेकर आए। फिर घर के आंगन में रखकर इंस्टाग्राम रील बनाई, फिर साथियों के साथ मिलकर शेकरू को पकाकर खा गए। आरोपी ने यह भी बताया कि इससे पहले भी इन लोगों ने शेकरू का शिकार किया था। फिलहाल वन विभाग की टीम अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

The post छत्तीसगढ़ में दुर्लभ गिलहरी का शिकार : रील बनाकर इंस्टा पर डाला… वन विभाग ने किया गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button