Blog

सुहागरात पर सामने आया दुल्हन का सच, घूंघट उठाते ही चौंक गया दूल्हा… थाने पहुंच लगाई न्याय की गुहार

मैनपुरी(यूपी)। नई नवेली दुल्हन का ऐसा सच  जो सुहागरात को सामने आया। दुल्हन का सच सामने आने के बाद तो दूल्हे के होश उड़ गए। उसने अपने परिवार को हकीकत बताई तो पूरा परिवार सकते में आ गया। दूल्हे ने परिवार के साथ पहुंचकर ससुराल वालों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। यह पूरा मामला उत्तरप्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र का है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

दरअसल मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी 25 मार्च को थाना बिछवां क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ बड़े धूमधाम से संपन्न हुई थी। शादी समारोह हंसी-खुशी के माहौल में पूरा हुआ। अगले दिन जब युवक अपनी नई नवेली दुल्हन को विदा कराकर घर लाया, तो घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे और खुशियां छाई हुई थीं। परिवार के सदस्य नवविवाहिता का स्वागत कर रहे थे।

सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन शादी के दो दिन बाद 28 मार्च को युवक को एक ऐसे सच का पता चला जिसने उसे हिलाकर रख दिया। उसे पता चला कि जिसे वह अपनी पत्नी के रूप में घर लाया है, वह वास्तव में एक किन्नर है। यह जानकारी मिलते ही युवक और उसके परिजनों के होश उड़ गए। घर में खुशी का माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। परेशान युवक ने तत्काल अपने परिजनों को इस बारे में बताया। परिवार ने मिलकर इस मामले पर विचार किया और युवक ने थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई।

युवक ने ससुरालवालों पर आरोप लगाया कि उससे यह महत्वपूर्ण बात जानबूझकर छिपाकर उसकी शादी  एक किन्नर से करा दी। युवक का कहना है कि शादी के समय या उससे पहले इस बारे में कोई भी जानकारी उसे या उसके परिवार को नहीं दी गई थी। युवक ने यह भी बताया कि पत्नी का जब सच सामने आया, तो वो अपने मायके लौट गई। वो अपने साथ शादी में मिले सारे जेवर और नकदी भी ले गई है। इस पूरी घटना से आहत युवक ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

The post सुहागरात पर सामने आया दुल्हन का सच, घूंघट उठाते ही चौंक गया दूल्हा… थाने पहुंच लगाई न्याय की गुहार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button