संतकबीरनगर : कहते हैं कि यदि मन में अटूट विश्वास और कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो मीलों का सफर भी छोटा लगने लगता है. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बिहार के मोतिहारी जनपद के रहने वाले पांच युवाओं ने. पांचों युवा स्केटिंग (Skating) के सहारे बिहार से राजस्थान के अजमेर शरीफ और महाराष्ट्र के मुंबई स्थित हाजी अली दरगाह की लंबी और चुनौतीपूर्ण यात्रा पर निकली है.
अपनी इस अनोखी यात्रा के दौरान जब यह युवाओं का दल उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में पहुंचा तो वहां के स्थानीय लोगों और मुस्लिम समाज ने उनका फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया. युवाओं ने बिहार के मोतिहारी जिले से यात्रा शुरू की है. इस दल में शामिल जुनैद, सोनू, इमरान, राजा, परसा भाई का दावा है कि वह स्केटिंग करते हुए लगभग 2800 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेंगे.
उन्होंने बताया कि उनका पहला बड़ा पड़ाव ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह, अजमेर शरीफ है, जिसके बाद वे अपनी यात्रा को आगे बढ़ाते हुए मुंबई की प्रसिद्ध हाजी अली दरगाह पहुंचेंगे. युवाओं ने बताया कि वे पिछले 7 दिनों से लगातार स्केटिंग कर रहे हैं और इसी कड़ी में वे संतकबीरनगर पहुंचे हैं. जैसे ही इन युवाओं के आने की सूचना जिले के लोगों को मिली, भारी संख्या में स्थानीय लोग उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़े.
लोगों ने उनके साहस की सराहना की और उनकी सुरक्षित यात्रा के लिए दुआएं मांगी. लंबी दूरी की इस यात्रा में थकावट और रास्ते की बाधाओं के बावजूद युवाओं का जोश कम नहीं हुआ है. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अगर इंसान किसी मंजिल को मन में ठान ले, तो उसे पूरा करना कोई मुश्किल काम नहीं है. हमने यह रास्ता कठिन जरूर चुना है, लेकिन हमारा इरादा पक्का है.
उन्होंने कहा कि हम करीब 20 दिनों के भीतर अजमेर शरीफ पहुंचेंगे और वहां से हाजी अली के लिए रुख करेंगे. यह यात्रा भारतीय युवाओं की उस ऊर्जा को दर्शाती है जो पारंपरिक रास्तों से हटकर कुछ नया करने का साहस रखते हैं. चिलचिलाती धूप और सड़कों की व्यस्तता के बीच स्केटिंग करना जोखिम भरा काम है, लेकिन इन पांचों युवाओं का अनुशासन और समन्वय देखने लायक है.
युवाओं ने बताया कि वे पिछले 7 दिनों से लगातार स्केटिंग कर रहे हैं और इसी कड़ी में वे संतकबीरनगर पहुंचे हैं. जैसे ही इन युवाओं के आने की सूचना जिले के लोगों को मिली, भारी संख्या में स्थानीय लोग उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़े. लोगों ने उनके साहस की सराहना की और उनकी सुरक्षित यात्रा के लिए दुआएं मांगी. लंबी दूरी की इस यात्रा में थकावट और रास्ते की बाधाओं के बावजूद युवाओं का जोश कम नहीं हुआ है. बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह करीब 20 दिनों के भीतर अजमेर शरीफ पहुंचेंगे और वहां से हाजी अली के लिए रुख करेंगे





