बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी विकास खंड स्थित ग्राम जबकोहड़ा में शनिवार को एक जंगली भालू गहरे कुएं में गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए भालू का सफल रेस्क्यू किया। इसके लिए वन विभाग ने एक बड़ी सी सीड़ी बनाई और उसके सहारे भालू ऊपर चढ़ा और जंगल की ओर भागा।

दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के अधिकारियों के अनुसार, भालू संभवत: पानी या भोजन की तलाश में बस्ती की ओर आया था और अंधेरे के कारण कुएं में गिर गया। जैसे ही इसकी सूचना वन विभाग को मिली पूरी टीम मौके पर पहुंची। भालू को बाहर निकालने के लिए वन विभाग युक्ति लगाई। दरअसल भालू की फितरत होती है कि वह पेड़ पर आसानी से चढ़ जाता है।
वन विभाग की टीम ने भालू की फितरत को देखते हुए एक लीं सीड़ी बनाई और कुएं में डाल दिया। भालू सीड़ी के सहारे धीरे-धीरे चढ़ा और बड़ी आसानी से बाहर निकलकर जंगल की ओर भाग गया। उप वन मंडलाधिकारी जीवन सिन्हा ने बताया कि भालू को बिना किसी नुकसान के उसके प्राकृतिक आवास में भेज दिया गया है। विभाग ने ग्रामीणों से वन्य प्राणियों को नुकसान न पहुंचाने की अपील की है।
The post 50 फीट गहरे कुएं में गिरा भालू, वन विभाग ने सीड़ी के सहारे किया रेस्क्यू appeared first on ShreeKanchanpath.



