Blog

प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के तहत कृषि उन्नति को नई गति कलेक्टर ने दिए बहुआयामी निर्देश

दंतेवाड़ा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव द्वारा जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के अंतर्गत कृषि विकास योजना के अंतर्गत समूह (क्लस्टर) चयन एवं कृषि विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने चयनित ग्रामों में रात्रि चौपाल आयोजित कर किसानों के साथ सतत संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

बैठक में एजेंडा अनुसार सुगंधित धान उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए चयनित किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने एवं बीज प्रमाणीकरण,सिंचाई सुविधाओं के सुधार हेतु लिफ्ट सिंचाई प्रणाली  एवं क्रेडा (द्वारा स्थापित उपकरणों के मरम्मत और सुधार, हरी खाद के प्रचार-प्रसार के तहत लैंप्स के माध्यम से किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड अंतर्गत हरी खाद उपलब्ध कराने एवं बीआरसी समूहों के सुदृढ़ीकरण हेतु प्रशिक्षण आयोजित कर जिला खनिज न्यास अंतर्गत 5000 किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान पर जैविक आदान सामग्री उपलब्ध कराने,नाडेप टांका के माध्यम से कम्पोस्ट उत्पादन को बढ़ावा देने, पूर्व से बने टांकों को भरने एवं बांस से नए टांकों का निर्माण, कृषक उन्नति योजना के तहत मरहान क्षेत्रों में धान के स्थान पर लघु अनाज की खेती को प्रोत्साहित करने तथा ऐसे किसानों की पहचान कर उन्हें प्रेरित करने, जैविक खेती के प्रचार हेतु सफल किसानों की कहानियों एवं तकनीकों पर आधारित लघु वीडियो (रील्स) बनाने, किसान क्रेडिट कार्ड के नए प्रकरणों को बढ़ावा देने तथा किसानों को एटीएम कार्ड के उपयोग, रबी क्षेत्र विस्तार के अंतर्गत समुदाय के साथ चर्चा कर चरवाहों के चयन, कृषि यांत्रिकीकरण को बढ़ावा देते हुए विकासखंड स्तर पर कस्टम हायरिंग केंद्र की स्थापना, धान रोपण यंत्र (पैडी ट्रांसप्लांटर) एवं प्रत्यक्ष बीजारोपण विधि के प्रचार-प्रसार, पावर टिलर एवं पावर वीडर जैसे कृषि यंत्रों के अनुदान वितरण, सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से चयनित किसानों को एटीएम मॉडल पर प्रशिक्षण, शीत कक्ष (कोल्ड चेम्बर) वितरण तथा उद्यानिकी विभाग की नर्सरी में ग्राफ्टेड पौधों के उत्पादन, ऑयल पाम (ताड़) पौधारोपण हेतु किसानों की सूची तैयार कर आवश्यक सुविधाओं की स्वीकृति, जिले के तालाबों एवं डबरियों में मत्स्य बीज वितरण कर मछली पालन को प्रोत्साहित किए जाने की अद्यतन प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक के समापन पर कलेक्टर ने कहा कि संबंधित सभी विभाग आगामी बैठक तक आपसी समन्वय कर निर्देशानुसार सभी कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाए।

The post प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के तहत कृषि उन्नति को नई गति कलेक्टर ने दिए बहुआयामी निर्देश appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button