रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अब अफीम की खेती का मामला सामने आया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर कार्रवाई में जुट गई है। लगभग डेढ़ एकड़ में झारखंड का रहने वाला मार्शल सांगा यहां 10-12 साल से खेती कर रहा है। उसने आमाघाट के किसान से तरबूज, ककड़ी उगाने के लिए खेत लिया था। पुलिस ने सांगा को हिरासत में लिया है। खेत किसका है, किसके सरंक्षण में खेती हो रही थी, इसकी जांच जारी है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम आमाघाट गांव में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि उक्त खेत आमाघाट निवासी एक किसान का है जिसमें तरबूज, ककड़ी और अन्य सब्जियों की खेती के लिए लिया गया था और चोरी छिपे लगभग 70 डिसमिल में अफीम की खेती की जा रही थी। पुलिस ने झारखंड निवासी मार्शल सांगा हिरासत में लिया है।
एसएसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आमघाट इलाके में गोपनीय तरीके से अफीम की खेती की जा रही है। तमनार और पूंजीपथरा पुलिस के द्वारा कल शाम से ही मुखबिर लगाकर पतासाजी की जा रही थी। रात में मार्शल सांगा जो कि सुषमा खलखो का रिश्तेदार है। मार्सल सांगा झारखण्ड का रहने वाला है और पिछले कुछ साल से यहां आकर रह रहा है और अपने अन्य साथियों के साथ यहां अफीम की खेती कर रहा था। कल रात से आरोपी मार्सल सांगा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिस जमीन पर अफीम की खेती हो रही है वह निजी है या शासकीय है इसकी भी जांच की जा रही है। इस मामले में और कितने आरोपी है वह जांच के बाद ही पता चलेगा।
The post रायगढ़ में अब अफीम की खेती का खुलासा : डेढ़ एकड़ हो रही थी खेती… हिरासत में आरोपी appeared first on ShreeKanchanpath.


