Blog

CG News : डिप्टी रेंजर पर हमला करने वाले रेत माफियाओं पर कसा शिकंजा, 17 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

कबीरधाम। जिले के पंडरिया में वन विकास निगम के डिप्टी रेंजर गणेश चन्द्रवंशी पर जानलेवा हमला करने वाले रेत माफियाओं पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। डिप्टी रेंजर को दौड़ा-दौड़ा कर मारने का प्रयास करने वाले 17 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खास बात है कि पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 109(1), 121(1), 132, 190, 191(2), 191(3), 221, 296, 351(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है।

बता दें कि डिप्टी रेंजर गणेश चन्द्रवंशी से मारपीट की यह घटना 22-23सितंबर की दरमियानी रात की है। वे अवैध रेत उत्खनन की शिकायत मिलने पर उसे रोकने के लिए ग्राम डालामौहा रवाना हुए थे। मौके पर पहुंचने पर अवैध रूप से रेत खनन करने वालों ने डिप्टी रेंजर को पकड़ लिया और गाली गलौच करने के साथ ही कहा कि जान बचाना है तो यहां से चले जाए। इस दौरान वन विकास निगम की टीम ग्राम भेडागढ के रास्ते से ग्राम पंडरीखार होते हुए ग्राम कामठी पहुंची। इसबीच ग्राम डालामौहा में करीब 15 से 20 लोगों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। यह देख वन विभाग की टीम के सदस्य भाग गए। डिप्टी रेंजर गणेश चन्द्रवंशी ने बताया कि यह वे मौके से नहीं भागते तो रेत माफिया उन्हें जान से मार देते।  इस मामले में पुलिस ने 15 से अधिक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लंबी तलाश के बाद शुक्रवार को इस मामले में 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह हैं पकडे़ गए आरोपी
पकड़े गए आरोपियों में कमलेश पिता पंचराम श्याम उम्र 20, दशरथ कुमार धुर्वे पिता सुखऊराम धुर्वे उम्र 18,भगवान सिंह पिता केजऊ राम टेकाम उम्र 20,बल्लू उर्फ ऐहरू पिता भोभा राम कोसरिया उम्र 24, संतराम पिता बंचन मार्को उम्र 28, केजू बैगा उर्फ तुलसी राम पिता रतिराम धुर्वे उम्र 31, मुखीराम पिता बिगारी धुर्वे उम्र 24,परसू उर्फ परमेश्वर पिता देतराम घुर्वे उम्र 22, सरवनं पिता भुवन सिंह परस्ते उम्र 18, शिवलाल पिता घुरऊ टेकाम उम्र 21,टिड्डू राम पिता समारू धुर्वे उम्र 38 सभी निवासी ग्राम डालामौहा थाना कुकदुर, राजेश कुमार पिता भंवर सिंह ओट्टी उम्र 23 निवासी ग्राम परसेलखार थाना कुकदुर,सालिकराम पिता रामचंद धुर्वे उम्र 45,पंचूराम पिता प्रभू तिलगाम उम्र 33,आशिक पिता सुशील धुर्वे उम्र 19 निवासी पंडरीखार थाना पंडरिया इस वारदात में शामिल थे।

The post CG News : डिप्टी रेंजर पर हमला करने वाले रेत माफियाओं पर कसा शिकंजा, 17 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button