Blog

बद्रीनाथ से यात्रियों को लेकर लौट रहा हेलीकाप्टर क्रैश, पायलट सहित 6 थे सवार

देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को बद्रीनाथ से यात्रियों को लेकर लौट रहा हेलीकाप्टर क्रैश हो गया। हेलीकाप्टर में पायलट सहित कुल 6 लोग सवार थे और सभी देहरादून लौट रहे थे। सभी लापता बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम राहत और बचाव कार्य के लिए पहाड़ी पर चढ़ रही है। वहीं पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार हेलिकॉप्टर ने दोपहर करीब 1:14 बजे बद्रीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा के लिए उड़ान भरी थी। जोशीमठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान हेलिकॉप्टर का संपर्क टूट गया। इसके बाद ट्रैकिंग सिस्टम पर भी उसकी लोकेशन मिलनी बंद हो गई। जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश होने की जानकारी दी गई है। सेना और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है।

यह हेलिकॉप्टर ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का था। इसमें पायलट कैप्टन हिमांशु के अलावा 5 यात्री सवार थे। इनमें प्रतापा, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के. और एचएस नटराज शामिल हैं। हादसे के बाद एहतियात के तौर पर ट्रांस भारत एविएशन के सभी हेलिकॉप्टरों की उड़ानें रोक दी गई हैं। डीएसपी मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायलर है। स्थानीय लोगों ने हेलीकाप्टर के गिरने का वीडियो बनाया है जो वायरल हो रहा है।

The post बद्रीनाथ से यात्रियों को लेकर लौट रहा हेलीकाप्टर क्रैश, पायलट सहित 6 थे सवार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button