Blog

पत्नी ने चूहामार दवा खाकर की खुदकुशी, प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार

भिलाई। एसीसी कॉलोनी जामुल निवासी अंजना शर्मा की खुदकुशी मामले में पुलिस ने उसके पति संजीव कुमार को गिरफ्तार किया है। दरअसल 20 सितंबर को  विवाद के बाद अंजली ने चूहे मारने की दवा का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया गया था। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों द्वारा उन्हें उपचार हेतु श्री शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 25 सितंबर 2026 को उनकी मृत्यु हो गई।

घटना के पश्चात थाना जामुल पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच की गई। मर्ग जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर मृतिका के पति संजीव कुमार शर्मा द्वारा उसे आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करना पाया गया। इसके बार पुलिस द्वारा धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

थाना जामुल पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी कड़ी में 29 अक्टूबर 2026 को आरोपी संजीव कुमार शर्मा को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में प्रारंभिक जांच के अनुसार पति-पत्नी के मध्य पारिवारिक विवाद होना सामने आया है। इसी विवाद के चलते महिला द्वारा चूहे मारने की दवा का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया गया था।

 

The post पत्नी ने चूहामार दवा खाकर की खुदकुशी, प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button